बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

वरिष्ठ पत्रकार एवम सुप्रसिद्ध ज्योतिष ब्रज नंदन सिंह का निधन, विगत कुछ दिनों से तबियत थी नासाज़

1,418

पटना Live डेस्क। वरिष्ठ पत्रकार एवम् ख्याति लब्ध ज्योतिषी ब्रज नंदन सिंह का नोएडा के एक अस्पताल मंगलवार को निधन हो गया। वे करीब 77 साल के थे और विगत कुछ समय से अस्वस्थ थे। दिवंगत ब्रज नंदन सिंह Indian Nation (इंडियन नेशन) अख़बार समूह से जुड़े थे। सियासी और आर्थिक विषयों पर उनकी निर्भीक निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग अस्सी के दशक में बेहद लोकप्रिय रही थी। उनकी कलम की धार ने पत्रकारिता के क्षेत्र में कई आयाम गढ़े तो वही दूसरी तरफ ग्रह नक्षत्रों की गणना और इंसान पर उनके असर की सटीक भविष्यवाणी करने की महारत ने उन्हें बतौर एक नामचीन ज्योतिष के तौर पर प्रसिद्धी दिलाई।

देश के चुनिंदा कॉलेजों में शुमार कलकत्ता के प्रतिष्ठित संत जेवियर्स कॉलेज से प्रथम श्रेणी में एम ए करने के बाद उन्होंने पटना को अपना कार्य क्षेत्र बनाया। अंग्रेजी, हिंदी और मैथिली भाषाओं पर वे समान रूप से पकड़ रखते थे।

                 दिवंगत ब्रज नंदन सिंह अपने पीछे वे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।सिंह की तीन पुत्रियां एवं एक पुत्र हैं। मुखाग्नि उनके पुत्र अविनाश कुमार ने दी।अविनाश सम्प्रति एमनेस्टी इंटरनेशनल के इंडिया हेड हैं। पत्नी इंदिरा सिंह का दो साल पहले निधन हो गया था।

Comments are closed.