नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर के साथ सफाई कर्मचारियों की बैठक आज, खत्म हो सकता है हड़ताल
पटना Live डेस्क। आज नगर निगम के हड़ताली सफाई कर्मचारियों के साथ नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर की बैठक होगी। दोपहर 12 बजे बैठक बुलायी गयी है। जिसमें इनकी मांगों पर विचार किया जाएगा, साथ ही हड़ताल खत्म कराने के मुद्दे पर चर्चा होगी।
बिहार में शहरी निकायों के नगर निगम कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। सभी वर्गों के कर्मचारियों ने स्थायीकरण, न्यूनतम वेतन और अपनी कई मांगों को लेकर मोर्चा खोल रखा है। कर्मचारियों का कहना है कि जबतक उनकी मांग नहीं मानी जाएगी वह हड़ताल जारी रखेंगे।
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण राजधानी पटना समेत अन्य जिलों के शहरी क्षेत्र में कूड़ा-कचरा का अंबार लग गया है। सड़कों पर कूड़े के बजबजाने से चलना मुश्किल हो गया है। कई-कई इलाकों में कूड़ा के उठाव नहीं होने के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है। मोर्चा के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह, महामंत्री अमृत प्रसाद और श्यामलाल प्रसाद का कहना है कि जब तक मांगों पर सरकार फैसला नहीं ले लेती है, तब तक संपूर्ण नगर निकायों में अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।
Comments are closed.