बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

धोनी के परफॉर्मन्स में सुधार के लिए मंदिर पहुंची साक्षी, भीड़ की वजह से हुई असहज

190

पटना Live डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तेज-तर्रार विकेटकीपिंग की दुनिया कायल है। 36 साल के धोनी रविवार को वनडे में 100 स्टंप करने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बन गए।वही उनकी बेहतरी ख़ातिर दोहपहर 12 बजे पत्नी साक्षी धोनी उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए मन्नत मांगने दिवड़ी मंदिर पहुंचीं।महाआरती के लिए मंदिर का पट बंद था। वह करीब आधा घंटा बाहर खड़ी रहीं। इस बीच उन्हें देखने के लिए भीड़ जमा हो गई तो साक्षी तो टेंशन हो गया।इससे वह असहज महसूस करने लगीं, तो पुलिस ने भीड़ को हटाया।

उनके साथ तीन महिलाएं भी माता का दर्शन करने आई थीं। इससे पूर्व ग्रामीण विकास सचिव अविनाश कुमार ने अपने परिवार के संग मंदिर में पूजा-अर्चना की। महेंद्र सिंह धोनी अपने होम टाउन रांची जब भी आते हैं वो देवड़ी मंदिर में जरूर हाजिरी लगाते हैं। धोनी, साक्षी के साथ शादी करने के बाद आशीर्वाद लेने भी इस मंदिर में आए थे। धुुुईनन अपने हर महत्‍वपूर्ण मैच से पहले यहां सोलहभुजा दुर्गा देवी के दिवड़ी मंदिर जरूर आते हैं।

देवरी मा के दरबार मे कई सेलिब्रिटीज सर नवाते है

भारतीय क्रिकेट में सिलेक्‍शन से पहले से भी धोनी यहां पूजा करने आते रहे हैं।रांची के दिवड़ी मंदिर में बड़े-बड़े खिलाड़ी आ चुके हैं। कुछ साल पहले तक इस मंदिर को आसपास रहने वाले लोग ही जानते थे, लेकिन धोनी के बार-बार यहां पहुंचने से यह मंदिर काफी प्रसिद्ध हो गया. यहां इंडियन क्रिकेट टीम के हरभजन सिंह, शिखर धवन व उनकी पत्नी आयशा और बिहार के एक्‍स सीएम लालू प्रसाद यादव भी इस मंदिर में दर्शन के लिए आ चुके हैं।

Comments are closed.