बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG Breaking ()  पटना में रिटायर्ड Dysp को सपत्नी चाकु से गोदा,अस्पताल में इलाजरत 

283

पटना Live डेस्क। एक बार फिर राजधानी पटना में रिश्तों का कत्ल करने की खूनी घटना को अंजाम दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार एक बेटे ने अपने रिटायर्ड डीएसपी पिता और अपनी सौतेली मां को चाकु मार कर घायल कर दिया है। घटना के कारण पारिवारिक सम्पति विवाद और सौतेली माँ का दुर्व्यवहार बताया जा रहा है।

अबतक मिली जानकारी के अनुसार अपने बेटे द्वारा चाकू से हमले का सपत्नी शिकार हुए रिटायर्ड डीएसपी की पहचान मदन मोहन सिंह है। वही उनके साथ जख्मी महिला उनकी दूसरी पत्नी बताई जा रही है। घटना के मूल में मदन मोहन सिंह की दूसरी पत्नी द्वारा बेटे रवि सिंह को जो गुरुग्राम (गुड़गांव) हरियाणा में रहते है को  पारिवारिक विवाद में शनिवार की दोपहर में घर से निकल जाने को कहना बताया जा रहा है।

अपनी सौतेली माँ द्वारा किये गए दुर्व्यवहार से गुस्सा होकर रवि ने शाम को अपनी सौतेली माँ से न केवल जमकर मारपीट कर दी बल्कि चाकू से उनपर हमला कर दिया। हमले के दौरान बीच बचाव करने पहुचे डीएसपी भी चाकू के वार से घायल हो गए। घटना के मूल में दूसरी शादी से उत्पन्न पारिवारिक और सम्पति का विवाद है। रिटायर्ड डीएसपी की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। डीएसपी दीघा थाना क्षेत्र के रामजीचक में अपने परिवार के साथ रहते है। अपने पिता और सौतेली माँ पर जानलेवा हमला किया है। हमले के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने पुत्र रवि सिंह को पकड़ लिया। परंतु घरेलू विवाद में कोई लिखित शिकायत नही होने और पिता पुत्र में समझौते की कवायद के तहत पुलिस महज दर्शक की भूमिका में आ गई।

Comments are closed.