बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

(वीडियो)बिहार के जहानाबाद के राजद विधायक मुद्रिका सिंह यादव का निधन, शोक की लहर अंतिम दर्शन ख़ातिर लोगो का लगा ताता 

291

पटना Live डेस्क। जहानाबाद के सह राजद विधायक सह प्रधान महासचिव मुद्रिका सिंह यादव का निधन हो गया है। मुद्रिका सिंह यादव के निधन की खबर से सिर्फ राजद नहीं बिहार की राजनीति में शोक की लहर है। मुंद्रिका सिंह यादव सोमवार की सुबह डेंगू के शिकार हुए थे। फिर हालत नाजुक होती चली गई. ब्रेन हैमरेज के बाद उन्हें पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।सोमवार की शाम बिहार सरकार ने उन्हें एयर एम्बुलेंस से दिल्ली भेजने की तैयारी कर दी थी, पर उनकी नाज़ुक हालात को देखते हुए इलाज कर रहे डॉक्टरों ने एयर ट्रेवल के लिए भी मना कर दिया था।।                                                          बक़ौल हॉस्पिटल के मेडिकल बुलेटिन में कहा था कि ब्रेन हैमरेज के कारण बहुत अधिक रक्तस्राव हो चुका है। ऐसे में, मिनट भर के लिए भी उन्हें ट्रेवल की अनुमति नहीं मिल सकती।पारस हॉस्पिटल में भर्ती मुंद्रिका सिंह यादव को देखने मंडे को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद भी गए थे।लालू प्रसाद के बेटे और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की थी।

मुंद्रिका सिंह यादव ऐसे नेता रहे जो हर परिस्थिति में लालू प्रसाद के साथ रहे।वे जहानाबाद के रहने वाले थे।जहानाबाद से ही कई बार विधायक बने। लालू प्रसाद ने राजद के कार्यकाल में उन्हें मंत्री भी बनाया था मुंद्रिका सिंह यादव के निधन की खबर के बाद बिहार की राजनीति में शोक का माहौल है।लालू प्रसाद ने कहा है कि उन्होंने एक मजबूत साथी खोया है। राजद के प्रति उनका समर्पण कभी भूला नहीं जा सकता।मुंद्रिका सिंह यादव के शव को जहानाबाद ले जाने की तैयारी चल रही है।वही मौत के बाद अंतिम दर्शन ख़ातिर सियासत से जुड़े तमाम लोग उनको नमन करने पहुच रहे है।

Comments are closed.