बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News – नही रहे समस्तीपुर के सांसद रामचंद्र पासवान, दिल्ली के RLM अस्पताल में हुया निधन, पटना में होगा अंतिम संस्कार

409

पटना Live डेस्क। लोजपा सुप्रीमो और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के सहोदर छोटे भाई समस्तीपुर के लोजपा के सांसद रामचंद्र पासवान का निधन हो गया है। रामचंद्र पासवान को 11 जुलाई को दिल का दौरा पड़ने के कारण बाद उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही थी।

रामचंद्र पासवान ने 11 जुलाई को दिल्ली स्थित आवास पर रात में सीने में दर्द की शिकायत की थी। उसके बाद समस्तीपुर सांसद को दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 चिराग पासवान ने ट्वीट कर दी जानकारी 

जमुई के लोजपा सांसद व संसदीय दल के नेता चिराग पासवान ने अपने सांसद चाचा रामचंद्र पासवान के निधन की जानकारी दी। उन्‍होंने ट्वीट कर लिखा- ‘आप सभी को बड़े दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा कि मेरे चाचा जी आदरणीय श्री रामचंद्र पासवान जी अब नहीं रहे। आज 1:24 PM पर राम मनोहर लोहिया अस्पताल नई दिल्ली में उन्होंने आख़िरी सांस ली।’ इसके साथ ही चिराग ने अपने चाचा की तस्‍वीर भी टैग किया है।

दिल का दौरा पड़ने के बाद हुए थे भर्ती

तब परिवार के एक सदस्य ने तब बताया था कि चिकित्सकों ने दिल का दौरा की बात कही। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने भी अस्पताल पहुंचकर उनका हाल-चाल लिया था। इसके अलावा बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी के कई नेता भी उनका हालचाल जानने के लिए दिल्ली गए थे।

समस्तीपुर से जीता था सांसद का चुनाव 

इसी साल लोकसभा चुनाव में समस्तीपुर लोकसभा सीट से लोजपा उम्मीदवार रामचंद्र पासवान ने कांग्रेस के अशोक कुमार को 1.5 लाख से अधिक वोटों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की थी।

पटना में होगा अंतिम संस्कार 

रामचंद्र पासवान का पार्थिव शरीर राम मनोहर लोहिया अस्पताल से उनके दिल्ली आवास राजेन्द्र प्रसाद रोड ले जाने की तैयारी की जा रही है। सोमवार को सांसद का पार्थिव शरीर पटना ले जाया जाएगा तदुपरान्त पटना में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Comments are closed.