बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Breaking (Exclusive) Lockdown का हाल देखिए हुआ अनाज लदे ट्रक का हुआ एक्सीडेंट तो लूट लिया अनाज

कारोना के कहर के बीच राजधानी में अनाज लूटने की वारदात को पब्लिक ने अंजाम दिया, कोई टेम्पू में लाद कर भागा तो पुल से बोरा नीचे फेंकते दिखाई दिया दरअसल, एक अनाज लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, स्थानीय लोगों ने अनाज लूट कर भागे।

944

पटना Live डेस्क। राजधानी पटना में कारोना के कहर के बीच Lockdown लगाया गया है। पटना पुलिस लगातार दावे कर रही है सड़को पर कथित रूप से मुस्तैद होने का दावा कर रही है लेकिन हकीकत फिर एक बार दिखाई दिया है जब राजधानी बाईपास थाना क्षेत्र के गुरुगोविंद सिंह ओभर ब्रिज पर अनाज लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके बाद ट्रक चालक व खलासी मौके से फरार हो गए। वही स्थानीय लोगों में अनाज लूटने की होड़ मच गई।

 

जहां लोग ऑटो में अनाज भड़कर भागते हुए देखे गए तो कई लोग ओवर ब्रिज से ही अनाज की बोड़ी नीचे फेकने लगे तो कई लोग अपने सर पर ही अनाज की बोरी लेकर भागने लगे।

बताया जाता है कि मारूफगंज मंडी से किराना का सामान ट्रक पर लोड कर दरभंगा जाने के लिए निकला था। जहां गुरुगोविंद सिंह ओभर ब्रिज पर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके बाद स्थानीय लोग अनाज की बोड़ी लूटकर भागने लगे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस जिसके बाद अनाज लूटने वाले लोग भाग निकले।

वही पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क किनारे लगाया। वही अनाज मालिक ने बताया कि ट्रक में 10 लाख का माल लोड हुआ था जिसमे से आधे से ज्यादा माल लोग लूटकर भाग गए है। वही पुलिस ने बताया कि अनाज लूटने वाले लोगो की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed.