बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG Breaking-International Daughte’s Day (बेटी दिवस) सेलेब्रेशन के बीच पटना में एक बेटी से गैंगरेप,

राजधानी में 4 बदमाशों ने एक 6महिने के गर्भवती महिला के साथ किया गैंगरेप,एक आरोपी को रेल थाना पटना जंक्शन ने पकड़ा,गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर दूसरा आरोपी भी हुआ गिरफ्तार,वारदात पटना बेउर थाना इलाके की है।

1,719

पटना Live डेस्क। राजधानी में एक बार फिर एक अबला को दरिंदों में अपनी हवस का बनाया है। पूरी दुनिया मे जब International Daughte’s Day (बेटी दिवस) के अवसर पर दुनिया बेटियों के  सामाजिक और पारिवारिक योगदान की सराहना कर रही है। वही बिहार की राजधानी पटना में एक अबला अपनी अस्मत लूटने वाले दरिंदो को सज़ा दिलाने ख़ातिर महिला थाना में कानूनी प्रक्रिया में है।घटना की जानकारी सार्वजनिक होते ही कोहराम मच गया है। वही घटना के बाबत पटना पुलिस व महिला थाना से लागातर संपर्क करने पर भी फ़ोन लागातर काट दिया जा रहा है। 

यह सनसनीखेज वारदात पटना के बेउर इलाक़े की है। मिली जानकारी के अनुसार पहले जानकारी मिली कि पिड़िता परिजनों से नाराज होकर अपने घर से निकली थी। इसी बीच स्टेशन छोड़ने का झांसा देकर सिपारा क्षेत्र के ही युवक ने अपने साथियों संग उसके साथ गैंगरेप किया। सिपारा में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने आमने पर हड़कंप मच गया।

                 लेकिन मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता अपने पति के संग बेउर थाना क्षेत्र के पथरी गांव के पास भारत पेट्रोलियम डिपो के अपोजिट साइड में अपने पूरे परिवार के साथ रहती है। पीड़िता का पति एक प्राइवेट कंपनी में सेल्स मैनेजर के रूप में काम करता है। किसी जरूरी काम से शनिवार को पीड़िता का पति घर से बाहर गए हुए थे। पीड़िता जो कि 6 महीने की गर्भवती बताई जा रही है। खाना खाने के बाद रात में वह अपने घर के पास टहलने निकली।इसी क्रम में पास के युवकों के द्वारा महिला को अकेली पाकर उसे जबरन उठा लिया गया।

             सूत्र बताते हैं कि महिला को उठाकर ले जाने के बाद सभी अपराधी नजदीक के ही एक सुनसान जगह पर स्थित विद्यालय में ले गए और फिर बारी-बारी से चार से पांच की संख्या में रहे युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। वारदात के बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। तदुपरांत परिवार के लोगों ने स्थानीय थाना को घटना की पूरी जानकारी दी।

दुष्कर्मी ही पीडिता को लेकर पहुचा रेल थाने

वही एक अन्य जानकारी के अनुसार नाराज होकर घर से निकली महिला को झांसा देकर गैंगरेप करने वाले में शामिल एक शातिर आरोपी ही पीड़िता को लेकर पटना जंक्शन पहुचा और फिर रेल थाना भी गया ताकि खुद को निर्दोष साबित कर सके। लेकिन पीड़िता से शुरुआती जानकारी लेने के बाद रेल पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए उक्त शख्स को धर दबोचा। तदुपरान्त पटना जंक्शन रेल थाना द्वारा पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया। फिर अग्रतर कानूनी प्रक्रिया के तहत इस मामले को महिला थाना को ट्रांसफर कर दिया गया।

महिला थाने में मामला ट्रांसफर होने के बाद पुलिस जांच में जुट गयी है।कानूनी प्रक्रिया के तहत पहले पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया है। फिर रेल थाना द्वारा पकड़ कर सुपुर्द किए गए आरोपी की निशानदेही पर दूसरे आरोपी को भी त्वरित कार्रवाई करते हुए धर लिया गया।  महिला थाना पुलिस की माने तो बहुत जल्द अन्य आरोपी पकड़े जाएंगे। पुलिस पूरे मामले की जांच मे जुट गयी है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों की निशानदेही पर अन्य आरोपियों के धर पकड़ की कार्रवाई की जा रही है।

Comments are closed.