बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG Breaking(वीडियो) शर्मनाक ! पटना में गंगा में स्नान कर रही दलित महिला को दरिंदे ने बनाया अपनी हवस का शिकार,साथी ने वीडियो बनाकर किया वायरल

391

बृजभूषण कुमार, ब्यूरो प्रमुख, पटना सिटी

पटना Live डेस्क। बिहार की राजधानी पटना सटे बाढ़ अनुमंडल में इंसानियत को शर्मशार करने वाले एक अपराध का वीडियों वायरल हुआ है।यह वायरल वीडियो न केवल दिल को दहला देने वाला है बल्कि समाज मे मौजूदी इंसानी शक्ल वाले भेड़ियों और दरिंदो की मौजूदगी का अहसास भी कराता है। दरअसल, इस वायरल वीडियों में गंगा में स्नान कर रही दलित महिला को एक व्यक्ति दबोच लेता है और फिर किनारे लाकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाता है। बेहद घृणित इस खौफ़नाक वारदात को बलात्कारी का साथ मोबाइल कैमरे के ज़रिए फिल्माता है। यह घिनौनी वारदात  राजधानी से सटे बाढ़ अनुमंडल की जहां की कमान बातौर ASP एक महिला लिपि सिंह ने संभाल रखी है।
वायरल वीडियो इतना घिनौना है कि उसे नंगी आंखों से नही देखा जा सकता है। इंसानियत को शर्मशार करने वाला यह जघन्यतम अपराध न केवल सामाजिक ताने बाने पर करार प्रहार है बल्कि सुशासन सरकार के कानून के राज के दावों की धज़्ज़ियां उड़ा देने वाला है। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों सूबे में बिगड़ते कानून व्यवस्था की ठीक करने खातिर लगातार 2 दिनों तक आईपीएस अधिकारियों का ताबड़तोड़ तबादला किया गया। इस तबादले में बाढ़ अनुमंडल की कमान आईपीएस लिपी सिंह को सौपी गई ताकि कानून व्यवस्था के हालात सुधारें जा सके। लेकिन इस वारदात ने स्पष्ट कर दिया है कि सूबे के अपराधियों पर से पुलिस और कानून डर बिल्कुल खत्म हो चुका है। दिनदहाड़े गंगा स्नान करने गयी एक महिला की इज्जत लूट ली जाती है। खबर के बाबत जब ASP बाढ़ से फोन कर दरयाफ़्त की जाती है तो उनके द्वारा लगातार कई प्रयास के बाद भी फ़ोन रिसीव नही किया जाता है।

शर्म को भी शर्मशार करने वाली वारदात

यह घिनौनी वारदात को उस दौरान अंजाम दिया गया जब एक माँ जब अपने बेटे की सलामती खातिर जिऊतिया के पावन पर्व की तैयारी में गंगा स्नान कर रही थी। बिहार को शर्मशार करने वाली यह वारदात बाढ़ थाना क्षेत्र में एक दरिंदे ने उस वक्त अंजाम दिया जब महिला पर्व के मौके पर गंगा स्नान करने गई थी। वायरल वीडियों के अनुसार पीड़ित महिला जब गंगा में किनारे पर स्नान कर रही थी उसी वक्त वहशी उसकी ओर बढ़ता है। उसे अपनी ओर आता देख महिला स्नान कर नदी से बाहर निकलने लगती है तभी वह पीड़िता को पानी मे घुस कर दबोच लेता है वो गुहार लगाती है पर दरिंदा उसे जबरिया किनारे घसीट लाता है और फिर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता है। उसकी अस्मत पर डाका डाला देता है। सबसे खौफ़नाक और शर्मशार करने वाले वारदात को तो  दरिंदे का साथी अंजाम देता है। महिला की आबरू लूटी जा रही थी और वो वीडियो बनाता रहा था।                            इस वायरल वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि वहशी शख्स वीडियो बनाने वाले अपने साथी को इशारा कर रहा है। वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि दोनों ने पूरी प्लानिंग के तहत घिनौनी वारदात को न केवल अंजाम दिया बल्कि वीडियो को वायरल भी किया है।

वायरल हुआ वीडियो और बाढ़ थाना सोता रहा        

इस वहशियाना वारदात का वीडियो के वायरल होते ही सनसनी मच गई और यह खबर पटना के ग्रामीण ग्रामीण पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार को हुई। तत्काल एक्शन लेते हुए ग्रामीण एसपी ने वायरल वीडियों में दिखाई दे रहे दरिंदे की पहचान पुख्ता कराई और खुद अपनी निगरानी में ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की। लेकिन जो सबसे हैरान करने वाली बात है कि इतनी बड़ी वहशियाना घटना के बाद भी बाढ़ थाना न केवल मामले से अनजान रहा बल्कि किसी भी तरह की हरकत में नही दिखाई दिया।
खैर, ग्रामीण एसपी के एक्शन में आने के बाद अथमलगोला थानाध्यक्ष ने गंज पर गांव से वहशी   शिवपूजन महतो को धर दबोचा।                    गिरफ्तारी के वक्त नाबालिक को कर रखा था अगवा हद ये की जब ग्रामीण एसपी के निर्देश पर पुलिस ताबड़तोड़ शिवपूजन को दबोचने खातिर कवायद में जुटी थी ये वहशी शख्स एक नाबालिग लड़की को अगवा कर ले जा रहा था। वो तो शुक्र है कि पुलिस ने उसे दबोच लिया वरना एक मासूम के साथ भी शिवपूजन न जाने क्या कर बैठता। हालांकि अभी तक आरोपी का साथी नहीं पकड़ा गया है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Comments are closed.