बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News (वीडियो) पटना पुलिस का वांटेड कुख्यात भूषण सिंह मोकामा विधायक के साथ बिहार पुलिस मुख्यालय में हुआ दाखिल, डेढ़ घंटे तक करता रहा चहल कदमी पुलिस को नही लगी भनक

656

पटना Live डेस्क। बिहार पुलिस के मुख्यालय पटेल भवन स्थित एफएसएल लैब में गुरुवार को अपना वॉइस सैंपल देने पहुंचे  मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के साथ आर्म्स एक्ट का फरारी भूषण सिंह भी पुलिस मुख्यालय पहुचा था लेकिन पुलिस को भनक भी नही लग सकी। वो बडे आराम से बाहुबली विधायक संग लगभग डेढ़ घंटे तक मुख्यालय में मौजूद रहा और पुरसुकून तरीके से चहल कदमी करता रहा है।

दरअसल मोकामा के निर्दलीय विधायक अनंत सिंह वॉयस सैम्पल देने एफएसएल लैब जो पुलिस मुख्यालय में ही स्थित है पहुचे तो उनके साथ कई समर्थक भी  साये के मौजूद रहे। इन्ही समर्थकों की टोली में 17 कांडो में नामित और वर्त्तमान में बाढ़ थाना के काण्ड संख्या 295/19 में फरार भूषण सिंह भी है।

लेकिन पटना पुलिस की लापहरवाही का चरम देखिये जो शख्स पुलिस का फरार आरोपी है। वो राजधानी में मीडिया के जमावड़े के बीच पू धमक के साथ मुख्यालय में दाख़िल होकर डेढ़ घंटे तक तफरी करता रहा पर पुलिस को भनक तक नही लगा सकी।

कौन है भूषण सिंह

कई कांडो बाहुबली विधायक के साथ सहअभियुक्त भूषण सिंह नदमा गांव का निवासी है। अबतक यह कुख्यात कुल 17 कांडो में नामित है।फिलहाल भूषण सिंह बाढ़ थाना कांड संख्या 295/19 में फरार है। विगत 26 जून को उसके खिलाफ विवेका पहलवान के भतीजे कर्मवीर कुमार ने बाढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तब से यह फरार है। पुलिस को सूचना है कि ये अनंत सिंह के सरकारी आवास पर ही रह रहा है।

Comments are closed.