बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Big News (वीडियो)- पटना में नशे में धुत्त प्रॉपर्टी डीलर ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर मचाया कोहराम, दो जख्मी गुस्साए लोगों ने आरोपी की कार फुकी और घर पर जमकर किया पथराव

249

अजित यादव, ब्यूरो कोर्डिनेटर, वेस्ट पटना

पटना Live डेस्क। पटना पुलिस के लिए गुरूवार का दिन बेहद हलचल भरा और खूंरेजी की घटनाओं से लबरेज रहा है। गुरुवार की अहले सुबह थाने के सामने जहा हत्या हुई वही देर शाम नशे में धुत्त प्रॉपर्टी डीलर ने देर शाम ताबड़तोड़ फायरिंग कर कोहराम मचा दिया और दो लोगो को जख्मी कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार पटना के परसा बाजार थाना के पलंगा के गंज पर बाजार में इंडिगो कार से सब्जी खरीदने आये नशे में धुत्त प्रोपर्टी डीलर वीरेंद्र सिंह ने अंधाधुंध फायरिंग करके दो लोगों को गोली मार दी। इस दौरान वीरेंद्र ने ताबड़तोड़ कई राउंड गोलीबारी कर कोहराम मचा दिया जिससे बाजार में भगदड़ मच गयी। प्रोपर्टी डीलर के उत्पात और फायरिंग के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने प्रोपर्टी डीलर की कार को फूंक डाला। ग्रामीणों के उग्र रूप को देख जान बचाने के लिए वीरेंद्र भागकर पलंगा में अपने घर में जाकर छिप गया।लेकिन घटना से बिफरे और गुस्साए लोगों ने वीरेंद्र सिंह के घर पर चढ़ाई कर दी और  जमकर पथराव किया। प्रोपर्टी डीलर के घर पर पथराव से घर में लगे शीशे तक चकनाचूर हो गये।                        
इधर गोलिबारी में जख्मी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वीरेंद्र द्वारा की गई गोलीबारी में श्रृंगार दुकानदार दुकान में खड़े रमेश सिंह के जांघ में और अपने घर के सामने बैठे शंकर सिंह को पैर में गोली लगी है। गोलीबारी और आगजनी के बाद बवाल की खबर पाकर पहुंची पुलिस को आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर खबर ली। ग्रामीण पुलिस के घटनास्थल पर देर से पहुँचने से नाराज थी और बवाल थमने का नाम नही ले रहा था। इसके बाद पुलिस को हालत सँभालने के लिए हल्का बल भी प्रयोग करना पड़ा।हालत को काबू में करने के लिए आस पास के कई थाने की पुलिस गंजपर और पलंगा गाँव में तैनात कर दिया गया।

जमकर हुआ पथराव फुकी कार

गुस्साए लोगों ने पलंगा में वीरेंद्र सिंह के घर पर चढ़ाई करके जमकर पथराव किया। गाँव में पथराव से दोनों ओर से पथराव होने लगा। पथराव में कई लोगों को चोटें आई है। ग्रामीणों के पथराव से वीरेंद्र सिंह किसी तरह जान बचाकर खेतो की ओर अँधेरे में भाग निकला। पथराव में वीरेंद्र के घर में लगे शीशे भी चकनाचूर हो गये। गोलीबारी के बाद परसा बाजार और आस पास के कई थानो की पुलिस पहुंची और हल्का बल प्रयोग कर किसी तरह हालत को संभाला। पुलिस बल इलाके में कैम्प कर रही है। हालाँकि घटना के बाद पुरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल कायम है।


वीरेंद्र का रहा है आपराधिक इतिहास
मूल रूप से पलंगा गाँव निवासी प्रोपर्टी डीलर का काम करने वाले वीरेंद्र सिंह ने वर्षो पहले ही अपना घर गंजपर बना लिया है और यही रहने लगा है।गंजपर के ही सब्जी बेचने वाले रंजित से वीरेंद्र सिंह का पूर्व से जमींन विवाद भी चला आ रहा है। स्थानीय चर्चा के मुताबिक वीरेंद्र सिंह शराब का अवैध कारोबार भी करता है। सब्जी कारोबारी रंजित ने कई बार स्थानीय पुलिस को सूचना देकर उसके शराब की खेप भी  पकडवा चूका है। वही मिली जानकारी के अनुसार वीरेंद्र सिंह पूर्व में पंचायत चुनाव के दौरान भी  गोलीबारी कर चूका है। वीरेंद्र के खिलाफ थाने में कई मामले दर्ज बताये जाते हैं। यही नही वीरेंद्र कई मामलों में दो से तीन बार जेल की हवा भी खा चूका है।
गुरुवार की देर शाम प्रोपर्टी डीलर वीरेंद्र सिंह अपने इंडिगो कार से गंजपर बाजार में सब्जी खरीदने पहुंचा।बाजार में सब्जी दूकानदार रंजित से किसी बात को लेकर वीरेंद्र की कहासुनी हुई फिर देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट हो गयी। मारपीट के दौरान ही गुस्साए वीरेंद्र सिंह ने अपनी कार से पिस्टल निकाल कर बाजार में अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। अचनाक हुई इस ताबड़तोड़ फायरिंग से बाजार में अफरा तफरी मच गयी और लोग बाग गिरते पड़ते भागने लगे। इस बीच श्रृंगार की दुकान में बैठे दुकानदार रमेश सिंह को जांघ में और पास ही अपने घर के सामने बैठे किसान शंकर सिंह के पैर में गोली लग गयी।गोली लगने के बाद बाजर में हत्या हो जाने की अफवाह ने ऐसा तूल पकड़ा की आक्रोशित ग्रामीणों ने वीरेंद्र सिंह की कार को आग लगा फूंक डाला। इसके बाद वीरेंद्र सिंह जान बचाने के लिए फायरिंग करते हुए फरार हो गया।

Comments are closed.