BiG News-Priyanka Chopra ने हटाया पति का सरनेम Jonas तलाक की तरफ इशारा तो नही? PC की माँ ने बताया बकवास
क्या Priyanka Chopra ले रहीं तलाक? एक्ट्रेस ने हटाया पति का नाम तो होने लगी चर्चा, माँ मधु चोपड़ा ने बताया बक़वास
पटना Live डेस्क। बॉलीवुड की बेहद कामयाब फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति अमेरिकी सिंगर निक जोनस एक बार फिर से जोरदार ढंग से सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने पति का सरनेम जोनस हटा लिया है। जिसके बाद दोनों के अलगाव की चर्चा का बाजार गर्म है। इससे पहले भी प्रियंका और निक के बीच तलाक की खबरें आ चुकी हैं। लेकिन प्रियंका ने हर बार अपनी तस्वीरों ने लोगों को जवाब दिया है कि दोनों के बीच प्यार बरकरार है। लेकिन ये पहला मौका है जब प्रियंका ने अपने पति का सरनेम अपने नाम से हटाया हो। क्योंकि इससे पहले प्रियंका को हमेशा गर्व के साथ अपने नाम में जोनस कहते देखा गया है।
शादी के बाद बदला नाम
साल 2018 में प्रियंका ने बड़े की धूमधाम के साथ निक जोनस के साथ शादी की थी। जिसके बाद प्रियंका ने अपना नाम प्रिंयका चोपड़ा से प्रियंका चोपड़ा जोनस कर लिया था। शादी के तीन सालों तक दोनों एक दूसरे से प्यार का इजहार करते नजर आए थे। लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम से जोनस सरनेम को हटा लिया है
लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम से जोनस सरनेम को हटा लिया है।जिसके बाद से ये कयास लगाया जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा।
प्रियंका की मां ने दी प्रतिक्रिया
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा को अक्सर अमेरिका में अपनी बेटी और दामाद के साथ समय बिताते देखा गया है। वह निक को अपने बेटे की करह ही मानती है। ऐसे में जैसे ही प्रियंका के तलाक की खबरे आईं तो उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस खबर को बकवास बताया है और अफवाह न फैलाने की गुजारिश की है। उनके मुताबिक दोनों के बीच सब सही है।
तलाक के कयास हुआ सोशल मीडिया पर ट्रेन्ड
प्रियंका का ऐसा करने के बाद से ही फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच हलचल मच गई है। यूजर्स इस बात का अनुमान लगा रहे हैं कि निक और प्रियंका के रिश्ते में दरार आ गई है। कुछ का मानना है कि दोनों तलाक लेने वाले हैं। वैसे गौर करने वाली बात यह भी है कि प्रियंका ने पति निक जोनस के साथ-साथ अपना सरनेम ‘चोपड़ा’ भी इंस्टा बायो से हटा दिया है।
Comments are closed.