बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

श्री राम सेना संगठन के अध्यक्ष बोले-सिर्फ बम मारने वाले वीडियो को चला कर देश में भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है

339

पटना Live डेस्क। 8 अगस्त को अश्विनी उपाध्याय के नेतृत्व में दिल्ली के जंतर मंतर पर भारत जोड़ो आंदोलन के दौरान हो रहे मार्च में वहां के लोगों द्वारा कई ऐसे बयान दिए गए जो की निरर्थक हैं। उसी बयान का एक वीडियो इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें श्री राम सेना संगठन के अध्यक्ष हिंदू यश राज सिंह ने अपने आप को भगत सिंह की औलाद बताते हुए बम मारने की बात एवं फांसी पर झूलने की बात कही थी। हालांकि इस मामले में हिंदू यश राज ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि भगत सिंह के दौर में अंग्रेजी शासक द्वारा जो देश वासियों का जो दमन हुआ और उन्होंने जो यातनाएं सही, उसे अभी के दौर में सहना संभव नहीं है। इसीलिए हम अंग्रेजों के हर कानून का विरोध करते हैं। हिंदू यश राज सिंह ने ये भी कहा है की सिर्फ बम मारने वाली बात का वीडियो चला कर देश में भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। आपस में तनाव का माहौल पैदा किया जा रहा है। जिससे वो सहमत नहीं हैं।

उनका कहना है कि वीडियो को पूरा देखने पर पता चल जाएगा की उनका कहने का तात्पर्य अंग्रेजी कानून का विरोध था न की किसी तरह का तनाव फैलाना।

Comments are closed.