बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

अशोक चौधरी को हटाए जाने के बाद किसी ने कहा भगवान भला करे..तो किसी ने कहा यह हमारा अंदरुनी मामला…

199

पटना Live डेस्क.  पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्य्क्ष अशोक चौधरी को पद से हटाए जाने को लेकर सूबे में राजनीति भी शुरु हो गई है…खुद अशोक चौधरी ने पद से हटाए जाने के तरीके को लेकर अपनी आपत्ति जाहिर की है…हालांकि अशोक चौधरी ने आलाकमान के फैसले का स्वागत किया है..लेकिन कहा है कि वो दशहरा के बाद कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं..पद से हटाए जाने को लेकर अशोक चौधरी ने कहा कि यह काम सम्मानपूर्वक भी किया जा सकता था…उऩ्होंने कहा कि बिहार कांग्रेस के प्रभारी सीपी जोशी ने आलाकमान को गुमराह किया है…और अब वो आलाकमान के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे…उधर, जदयू ने अशोक चौधरी की तारीफ की है… जदयू प्रवक्‍ता संजय सिंह ने कहा कि अशोक चौधरी के नेतृत्‍व में कांग्रेस आगे बढ़ रही थी… लालू प्रसाद यादव ने जिसके साथ भी गठबंधन किया, उसे बर्बाद किया… जदयू प्रवक्ता अजय आलोक ने भी कहा कि कांग्रेस अब राजद की राह पर है, उसका भगवान भला करे…वहीं जेडीयू प्रवक्ताओं के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है…कांग्रेस नेता वी के ठाकुर ने कहा कि यह कांग्रेस का आंतरिक मामला  है..और जेडीयू को इस मामले में दखल नहीं देना चाहिए…

दरअसल  कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चौधरी को अध्य्क्ष पद से हटा दिया था साथ ही.. बिहार में पार्टी की सभी कमेटियों को भी भंग कर दिया.. आलाकमान ने कौकब कादरी को बिहार प्रदेश का कार्यकारी अध्‍यक्ष बनाया है…

 

Comments are closed.