बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बड़ी खबर(वीडियो)- बेतिया में लोगो गौनाहा थाना और अंचल कार्यालय को घेरा तो पुलिस ने चटकाई लाठियां, पुलिस पब्लिक में भिड़ंत

226

शकील अहमद, संवाददाता, बेतिया

पटना Live डेस्क। बेतिया में  विगत दिनों घटित अर्जुन शाह हत्याकांड मे प्रदर्शनकारीयो द्वारा सहोदरा थाना प्रभारी मुर्दाबाद मुर्दाबाद थाना प्रभारी घुसखोर है घुसखोर है का नारा लगाते हुऐ अंचल कार्यालय गौनाहा व थाना गौनाहा का घेराव कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगो के हुजूम को पुलिस ने लाठियां चटकाई तो प्रदर्शनकारी भागने लगे। इसी दौरान पुलिस वाले द्वारा एक महिला से मारपीट कर दी गई तो प्रदर्शन कर रहे लोग पुलिस से भिड़ गए और फिर दोनों पक्ष एक दूसरे से भिड़ गए। इस दौरान एक प्रदर्शनकारी और एक पुलिस कर्मी घायल हो गया। फिर पुलिस ने उसके बाद हवाई फायरिंग कर प्रदर्शन-कारियों को खदेड़ दिया।

फिर बिगड़े माहौल को शांत करने ख़ातिर मौके पर DSP अमन कुमार स्थानीय सांसद सतीश चंद्र दुबे स्थानीय जिला परिषद अध्यक्ष शैलेन्द्र गढ़वाल पहुंच ममला को शांत कराने मे लगे है।

 

Comments are closed.