बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

पुलिस की बड़ी कार्रवाई ठाकुरगंज नगर पंचायत चेयरमैन सहित आठ को जुआ खेलते दबोचा

409

Patna Live डेस्क।। किशनगंज // पुलिस ने रविवार देर रात को ठाकुरगंज नगर पंचायत के मुख्य पार्षद देवकी अग्रवाल सहित आठ लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हांथों पकड़ा है।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जुए के अड्डे पर दबिश दी। सूचना पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी तो किसी को निकलने का भी मौका नहीं मिला। पुलिस ने यहां से पकडे गए जुआरियों के पास से हज़ारों रुपए नकद भी बरामद किए है।

जिले के आला अधिकारीयों के निर्देश पर ठाकुरगंज प्रखंड के विभिन्न थानों के पुलिस द्वारा जुआरियों के खिलाफ संयुक्त रूप से कार्रवाई की गयी है। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय ठाकुरगंज पुलिस की भूमिका भी संदेह के घेरे में है।

Read Also : NCP छोड़ कांग्रेस के हुए तारिक अनवर, राहुल गांधी की मौजुदगी में थामा हाँथ का दामन

खबर लिखे जाने तक प्राप्त जानकारी के अनुसार पकडे गए ठाकुरगंज नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सहित अन्य आठ आरोपियों को ठाकुरगंज थाना में रखा गया है।

आपको बता दें कि जुआ अधिनियम धारा 13 के तहत जुआ खेलने और सट्टा लगाने पर 1 वर्ष की सजा और 1000 रूपये जुर्माना का प्रावधान है।

(हमसे जुड़े रहने के लिए आप हमें फेसबुक और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं )

Comments are closed.