बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Big News – धर्म के नाम पर देश को बांटने की ओछी सियासत करते हैं  प्रधानमंत्री मोदी बोले तेजप्रताप यादव

208

पटना Live डेस्क। बिहार के पूर्व स्वास्थ मंत्री तेज प्रताप यादव द्वारा शुक्रवार को पटना जिले के दनियावां थाना क्षेत्र के निमि गांव में हजारों की संख्या में मौजूद राजद कार्यकर्ताओ की मौजूदगी में महाकालेश्वर मंदिर का उद्घाटन किया गया।                                                                          उद्घाटन समारोह के दौरान अपने नेता की एक झलक पाने को लेकर जनता में खासा उत्साह दिखा। इस खास मौके पर उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मंदिर मस्जिद के नाम पर एक दूसरे को लड़वाने वाले इन संधियों को महाकालेश्वर के इस मंदिर में आ कर अपने किये गए घिनौने कृत्यों की माफी मांगनी चाहिए। धर्म के नाम पर देश को बांटने की ओछी राजनीति करते करते देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इनके संरक्षक आरएसएस के लोग इंसानियत और भाई चारे के धर्म को भूल चुके है भगवान उनको सतबुद्धि दे और उनके अंध भक्तों को माफी।                   

                  उल्लेखनीय है कि तेजप्रताप जल्द ही अपनी नई फिल्म RUDRA -THE AVATAR में अपनी
एक्टिंग के हुनर को प्रदर्शित करेंगे।              

इसको लेकर  विरोधियो को ऐसा लगने लगा कि अब वो राजनीति से दूर हो रहे है लेकिन तेजप्रताप यादव ने दनियावां की जनता के बीच जा कर अपना लक्ष्य साफ कर दिया है कि देश मे धर्म के नाम पर सियासी रोटी सेकने वालो के लिए फ़िल्म के जरिए ही रुद्रा ने जनता के बीच भी एक नया अवतार ले लिया है।आने वाले दिनों में तेज प्रताप बिहार के तमाम जिलों में देशविरोधी और धर्म के नाम पर लोगो को बांटने वाले इन ताकतों के विरुद्ध अपना रुद्रा अवतार दिखाने का काम करेंगे।

Comments are closed.