बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

100 रुपये लीटर तक जा सकते हैं पेट्रोल के दाम- ये खबर आपके होश उड़ा सकती है पढ़े आखिर क्यों ?

195

पटना Live डेस्क। एक ग्लोबल संस्था ऑर्गेनाइजेशन फॉर इकोनॉमिक कोऑपरेशन एंड डेवलपमेंट (ओईसीडी) का कहना है कि दुनिया की मौजूदा आर्थिक स्थिति को देखते हुए कच्चे तेल की कीमत में इजाफा हो सकता है। कच्चे तेल की कीमत 2020 में 270 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकती है। इस संस्था ने ऐसा अनुमान इसलिए लगाया है कि आने वाले समय में भारत और चीन जैसे देशों की अर्थव्यवस्था तेजी से रफ्तार पकड़ेगी। इसके लिए इन देशों में तेल की मांग भी बढ़ेगी। इसके चलते कच्चे तेल की कीमत में इजाफा हो सकता है।

वही अगर बात करे भारत के परिपेक्ष्य में तो पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ते ही महंगाई बढ़ने लगती है।

आपको बता दें कि अब तक कच्चे तेल की कीमतें सबसे ज्यादा साल 2008 में हुई थी। तब एक बैरल कच्चे तेल की कीमत 145 डॉलर थी। जब साल 2015 और 2016 में खाड़ी देशों में विवाद के चलते चीन समेत कई विकासशील देशों द्वारा तेल की मांग में कमी आई तो कच्चे तेल की कीमतें 30 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी। वर्तमान में एक बैरल कच्चे तेल की कीमत 50 डॉलर के करीब है और दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 68 रुपये के करीब है।

 

 

 

Comments are closed.