बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News-महज 3 महीने 3 दिन में रुख़सत किए गए ASP टाउन IPS अमित रंजन ! BPS अशोक कुमार सिंह को कमान

1,456

पटना Live डेस्क। बिहार सरकार गृह विभाग ने तबादलो के बीच राजधानी पटना नगर के सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) आईपीएस अमित रंजन को स्थानांतरित करते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक बिहार पुलिस मुख्यालय के पद पर पदस्थापित किया गया है। टाउन डीएसपी का पद महत्वपूर्ण है अतः इनके स्थान पर दूसरे किसी की भी नियुक्ति होनी जरूरी है।

                 इस के तहत बिहार पुलिस सेवा के अफसर और वर्त्तमान में डीआईजी कार्यालय शाहाबाद में पदस्थापित पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार सिंह को पटना नगर का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। इस संबंध में गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

3 महीने 3 दिन बाद विदा हो गए IPS 

दरअसल, 2 सितम्बर 2021 दिन गुरुवार को सूबे में पंचायत चुनाव से पहले बिहार गृह विभाग के निर्देश के बाद 14 एएसपी और दो एसडीपीओ भी बदल गए। उक्त निर्देश के तहत रोहतास के सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) रहे अमित रंजन को पटना नगर के एएसपी की कमान दी गई। वहीं पटना के एएसपी रहे शुभम आर्य अब भागलपुर के नए एएसपी होंगे। वैशाली की एएसपी काम्या मिश्रा को पटना सचिवालय में एएसपी की कमान दी गई। वहीं भागलपुर के एएसपी भरत सोनी गया के एएसपी विधि-व्यवस्था बनाए गए हैं। साथ ही दरभंगा के एएसपी वैभव शर्मा को मसौढ़ी एसडीपीओ, मुजफ्फरपुर पश्चिमी के एएसपी सैयद इमरान सूद को दानापुर एसडीपीओ और सासाराम के एसडीपीओ रहे अरविंद प्रताप सिंह को पटना जिले के बाढ़ का नया एसडीपीओ बनाया गया।

             उपरोक्त सभी आईपीएस अधिकारी राजधानी में कार्यरत है पर अचानक पटना टाउन ASP अमित रंजन को हटाते हुए पुलिस मुख्यालय अटैच करते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक बिहार पुलिस मुख्यालय के पद पर नियुक्ति दे दी गई है। आखिर क्यों ?

                  सवाल बड़ा है ?जवाब ढूढना आवश्यक ताकि आम आदमी का विश्वास और मीडिया को उसकी जिम्मेदारी का अहसास होता रहे है। जल्द ही पूरे सुबूत व तहक़ीक़त की बीना पर हालात-ए- तबादला की कहानी से कराएंगे आपको रूबरू …

क्योकि कहते है ई पटना है हुजूर-हिया एगो रिक्शा वाला खाकीवाले का तबादला कराने का औकात रखता है …..

Comments are closed.