बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Big Breaking (वीडियो) ट्रक पर लदे सरकारी अनाज की कालाबाजारी करते पटना पुलिस ने 2 लोगो को दबोचा

249

बृजभूषण कुमार, ब्यूरो प्रमुख, पटना सिटी

पटना Live डेस्क। राजधानी पटना के आलम गंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने ट्रक पर लदे सरकारी अनाज को खुले मार्केट में खपाने की कवायद के दौरान 2 लोगो को किया गिरफ्तार। साथ ही ट्रक को भी किया जब्त। जब्त ट्रक पर कुल 90 बोरा चावल और 200 बोरा गेंहू लदा है। गिरफ्तार दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।                                               सूबे में गरीबो के बीच बाटे जाने वाले सरकारी अनाज की कालाबाजारी बदस्तूर जारी है। ताजा मामला है की पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के महाराज गंज इलाके का ,जहाँ गुप्त सूचना के आधार पर पटना सिटी SDO के नेतृत्व में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान एक ट्रक पर F.C.I का 90  बोरा चावल और 200 बोरा गेहूँ को जब्त किया गया। साथ ही इस मामले में दो लोगो को गिरफ्तार किया गया है। SDO की माने तो काला बाजारी के लिए सरकारी अनाज किसी जगह से ट्रक द्वारा लाया गया था और इस अनाज को ट्रक से उतार कर गोदाम में रखने की तैयारी की जा रही थी। इस बाबत राजेश रौशन एसडीओ पटना सिटी का कहना रहा कि…

Comments are closed.