बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Patna News|पटना में संदिग्ध अवस्था में फ्लैट में पूर्व जिला पार्षद का मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Patna Murder News | राजधानी पटना में अपराध बढ़ता जा रहा है। आम लोगों के बाद अब अपराधियों के निशाने पर पूर्व जनप्रतिनिधि भी हैं। मंगलवार की सुबह शहर के पॉश इलाके स्थित अपने आवास में एक पूर्व जनप्रतिनिधि की लाश मिली है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।मृतक के पत्नी अलका कुमारी ने अज्ञात लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई

1,525

पटना Live डेस्क। राजधानी पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र से नौबतपुर के पूर्व जिला परिषद राकेश उर्फ गुड्डू सिंह का शव उनके ही फ्लैट से संदिग्ध परिस्थिति में बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मक़तूल गुड्डू सिंह वर्तमान में नौबतपुर के तीसखोरा के वार्ड सदस्य भी। गुड्डू सिंह रूपसपुर थाना क्षेत्र के वैश्वशरैया नगर में साकेत सदन के फ्लैट में रहते थे। उसी फ्लैट में उनका शव बरामद किया गया है। शव जहां जिस कमरे से बरामद किया गया है उसके आसपास खून के धब्बे भी दिखाई दे रहे हैं, जिससे परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।

                       बताया जा रहा है कि रूपसपुर थाना क्षेत्र के गोला रोड़ में अपार्टमेंट रूम नं 102 में नौबतपुर के जिला परिषद के पूर्व सदस्य राकेश कुमार उर्फ गुड्डू सिंह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार आज मंगलवार की सुबह 3 बजे रूपसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आवास पर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। हत्या की सूचना मिलते ही परिजनों में रो-रो कर बुरा हाल है। दानापुर सहायक पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पूर्व जिला परिषद सदस्य गुड्डू सिंह को हत्या हुई है, हत्या कैसे हुई है जांच का विषय है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने बाद की कुछ कहा जा सकता है। मृतक के सर के पिछे गहरे चोट का निशान पाया गया है।

                  मृतक के पत्नी 45 वर्षीय अलका कुमारी के आवेदन पर अज्ञात लोगों पर साजिश के तहत हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसका अनुसंधान जारी है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। हत्या की वारदात को पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। घटना के संबंध में मृतक अपने कमरे में सो रहे थे इसी दौरान अपराधियों ने जिला परिषद के हत्या कर दी।

             बताते चलें कि नौबतपुर अंचल के तिसखोरा निवासी गुड्डू सिंह पटना जिला परिषद के नौबतपुर उत्तरी क्षेत्र से वर्ष 2011में निर्वाचित हुए थे। और ये बाहुबली अनन्त सिंह के कुटुंब बताये जाते हैं। जो विभिन्न विभागों में ठीकेदारी भी करते थे। घटना स्थल पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी है। हालांकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि हत्या की पीछे अपनों का साथ हो सकता है।

Comments are closed.