बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

पटना में क्रिसमस की धूम, प्रभु यीशु के स्वागत में सजे गिरजाघर, देखें वीडियो और तस्वीरें

232

पटना Live डेस्क। राजधानी पटना में क्रिसमस को लेकर जहां बाजारों में रौनक है।वहीं शहर के गिरजाघरों को भी रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। चर्च में प्रभु यीशु के जन्म पर प्रार्थना और कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।  24 दिसंबर की रात 10 बजे से ही गिरजाघरों में श्रद्धालुओं का पहुचना जारी है। ताकि प्रभु ईसा मसीह के जन्मोत्सव की विशेष प्रार्थना में शामिल हों सके।
शहर के प्रमुख चर्चो में माता मरियम की प्रतिमा के निकट प्रार्थना के बाद शहर के सभी गिरजाघर खोल को दिया गया है। क्रिसमस को लेकर शहर के प्रमुख चर्चो में कैथोलिक चर्च बांकीपुर, क्राइस्ट चर्च गांधी मैदान, बैपटिस्ट चर्च खेतान मार्केट, संत जोसेफ कैथोलिक चर्च,आर्च बिशप हाउस कुर्जी आदि जगहों पर भव्य सजावट की गई है। लोगों का चर्चों में पहुचना लगातार जारी है।
क्रिसमस का उल्लास बढ़ने लगा है। चर्च रंग-बिरंगी रोशनी से भव्य सजे हैं। बाजार में भी रौनक है। सांता ड्रेस से लेकर क्रिसमस ट्री की भी खूब खरीदारी हो रही है। रविवार को रात ठीक 12 बजे क्रिसमस का जश्न शुरू हो जाएगा। शहर के सभी चर्चों में विशेष प्रार्थना होगी।
हर समुदाय के लोग, खासकर बच्चे हर्षोल्लास के साथ इसे सेलेब्रेट करते हैं। तभी तो बाजार में दुकानें क्रिसमस सेलिब्रेशन के उत्पादों क्रिसमस ट्री और सांता क्लॉज की टोपी, यूनीफार्म, बेल आदि से सजी हैं। वही बैपटिस्ट चर्च खेतान मार्केट के ब्रदर रोबिनसन कहते हैं कि क्रिसमस का मूलभाव प्रेम और खुशियां बांटना व जरूरतमंद लोगों की मदद करना है।ईसाई समुदाय के लोग कैरल गीत से इस त्योहार की खुशी को घर-घर जाकर बांट रहे हैं। 24 दिसंबर की रात को प्रभु की प्रार्थना होगी और 25 दिसंबर यानी क्रिसमस के दिन प्रभु का संदेश दिया जाएगा। साथ ही अन्य कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।     चर्चों में प्रार्थना करने के बाद इसाई संप्रदाय के लोगों ने क्रिसमस का त्योहार मनायेंगे और एक-दूसरे को मेरी क्रिसमस कह बधाई देंगे। इस पर्व पर बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। जगह-जगह सांता क्लॉज ने लोगों को टॉफियां बटाते दिख रहे है।

Comments are closed.