बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Super Exclusive(वीडियो) बाल-बाल बचे पटना आयुक्त आनंद किशोर, दो सुरक्षा कर्मी घायल

232

पटना Live डेस्क – शनिवार को राजधानी पटना के गांधी मैदान में एक सांस्कृतिक संध्या के उदघाटन के कार्यक्रम के दौरान गैस के गुब्बारे में आग लग गई। अचानक हुए इस वाकये के चपेट में आने से आयुक्त के दो सुरक्षाकर्मी आंशिक तौर पर घायल हो गए। वही मंच पर मौजूद अन्य के साथ आयुक्त भी बाल बाल बच गए।                                                उल्लेखनीय है राजधानी के ऐतिहासिक गांधी मैदान को परिवार के साथ शहरवासियों ख़ातिर एक मनोरंजन केन्द्र के तौर पर विकसित करने को लेकर प्रयासरत है आईएएस आनंद किशोर। इसी पहल के तहत सालो भर प्रत्येक सप्ताह के अंत में शनिवार अथवा रविवार को आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करने की शुरुआत के तहत आयुक्त महोदय ने शाम को उदघाटन कर इसकी रंगारंग शुरुआत की।कार्यक्रम की शुरुआत में फायर क्रैकर के जरिये रंगबिरंगी रौशनी की व्यवस्था भी की गई थी। इसी दौरान गैस के गुब्बारे भी छोड़े गए जिनमे आग लगने वाली दुर्घटना हो गई।

 

वही इस कार्यक्रम के बाबत आयुक्त ने बताया है कि
सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत कभी संगीत संध्या, कभी नृत्य संध्या तो कभी आकर्षक नाटक एवं ड्रामा इत्यादि का मंचन किया जायेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मंचन हेेतु पोर्टेबुल मंच की व्यवस्था की जायेगी। मंच की व्यवस्था करने वाली एजेंसी उसकी साज-सज्जा एवं रौशनी की भी व्यवस्था सुनिश्चित करेगी।पोर्टेबुल मंच रखने का मूल उद्देश्य यह है कि प्रत्येक सप्ताह गांधी मैदान में अलग-अलग स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमो का मंचन किया जाना है। मंच का स्थान इस तरह से निर्धारित किया जायेगा ताकि फूड कोर्ट में बैठे आगंतुक अथवा पटना हाट के दर्शक भी आसानी से कार्यक्रम का आनंद ले सके।

 

Comments are closed.