बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

शुक्रवार की शुरुआत छिनतई से श्रीकृष्णपुरी में महिला का सरेआम पर्स छीन बाइकर्स फरार

189

पटना LIVE डेस्क। राजधानी पटना में बाइक सवार लुटेरों का उत्पात चरम पर है। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद इनपर लगाम नही लग पा रहा है। शुक्रवार की शुरुआत बाइकर्स के छिनतई की घटना से हुई है। मिली जानकारी के अनुसार एस के पूरी थाना क्षेत्र के राजेश पथ पर बाइक सवार दो अपराधियो ने एक महिला पे हमला कर उसका पर्स छीन लिया और फ़रार हो गए। पीड़ित महिला का नाम पिंकी सिंह बताया जा रहा है ।
पिंकी एक पुलिस कर्मी की पत्नी है। अपने बच्चे को स्कूल ड्रॉप कर घर लौट रही थी तभी अपराधियो ने घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलने पे मौकाए बारदात पे पहुँची एस के पूरी की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी।

Comments are closed.