बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News (वीडियो) बिहार के बेगूसराय में सरेआम हुआ तमंचे पर डिस्को और पुलिस सोती रही?

272

पटना Live डेस्क। बिहार के बेगूसराय में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद भी पुलिस की शिथिलता और लापरवाही कम होने का ना नही ले रही है। एक बार फिर जिला प्रशासन सवालों के घेरे में है।आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद सरेआम जिले में हर्ष फायरिंग के एक वीडियो वायरल हो रहा है। उक्त वीडियों में स्पष्ट दिखाई देता है कि किस तरह घोड़े पर सवार एक युवक बेख़ौफ़ होकर सरेआम न केवल कट्टा लहराया जा रहा है बल्कि जमकर ठुमके भी लगा रहा है।जिले में ख़ाकी का खौफ लगभग खत्म हो गया है।
मनचलों और उच्चकों के द्वारा हथियार का प्रदर्शन और हर्ष फायरिंग की घटनाएं लगातार जारी हैं। प्रशासन की इस नाकामी से आम लोगों में भय का माहौल व्याप्त है। जब कि लगातार हर्ष फायरिंग से दुर्घटनाएं हो रही है। वही दूसरी दूसरी तरफ आमलोग किसी भी अनहोनी की आशंका से हमेशा भय के साये में जीने को विवश हैं। तो पुलिस है कि महज खानापूर्ति करते हुए नज़र आ रही है।

Comments are closed.