बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BIG NEWS – बिहार पुलिस अब बनेगी मीडिया फ्रेंडली, पुलिस मुख्यालय में रोज होगी मीडिया ब्रीफिंग, पुलिस कप्तानों को दिया गया टारगेट

268

पटना Live डेस्क। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के डीजीपी को बिहार पुलिस की उपलब्धियों को मीडिया के जरिये आम लोगो तक पहुचाने का फरमान जारी किया है। सूबे में बढ़े अपराध के ग्राफ को लेकर विपक्ष बेहद आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए सरकार पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है। बिहार पुलिस की बढ़ती विफलता और विपक्ष के लगातार हमले को देखते हुए नीतीश कुमार ने जो गाइडलाइन जारी किया है उसके मुताबिक अब पुलिस मुख्यालय हर दिन सूबे अपराधियों के खिलाफ मिल रही उपलब्धि को मीडिया के सामने रखेगा। यानी अब बिहार पुलिस मीडिया फ्रेंडली बनेगी। पत्रकारों को सही जानकारी देने के लिए पुलिस मुख्यालय में हर रोज मीडिया ब्रीफिंग होगी। दरअसल अपराध से निपटने में विफल साबित हो रही बिहार पुलिस को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया फ्रेंडली बनने का निर्देश दिया है।
सीएम के निर्देश के बाद डीजीपी ने सभ ज़ोन के आईजी को वीक में एक बार प्रेस कांफ्रेंस करने का आदेश जारी कर दिया है। इसी नई पहल की शुरुआत बुधवार को मुजफ्फरपुर के आईजी ने कर दी है। गुरुवार को पटना के आईजी को प्रेस ब्रीफिंग करनी है।                              

बेहतर पुलिसिंग के लिए डीजीपी ने सभी जिलों कप्तानों को 8 संगीन अपराधों में वांटेड चल रहे अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ़्तार करने का निर्देश दिया है। सभी पुलिस कप्तानों को हर दिन हत्या, लूट,अपहरण,रेप, डकैती जैसे अपराधों में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार करने का टारगेट दिया गया है।

Comments are closed.