बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG Breaking  (Exclusive) पटना में शनिवार की शाम खाजेकलां थाना क्षेत्र में मारा गया युवक था कुख्यात अपराधी दीपू साव

256

पटना Live डेस्क। राजधानी पटना के सिटी इलाके में  शनिवार शाम अपराधियों ने खाजेकलां इलाके में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। साथ ही जाते जाते अपराधी युवक का मोबाइल भी ले गए ताकि उसकी पहचान न हो सके। लेकिन पटना Live द्वारा इस खबर को दिखाए जाने के बाद रविवार की सुबह एक शख्स ने फ़ोन कर दावा किया है कि मारा गया युवक कुख्यात अपराधी दीपू साव पिता स्वर्गीय लाला साव था। जो पीरबहोर थाना क्षेत्र का रहनेवाला था। लेकिन इनदिनों महेंद्र इलाके में कही रह रहा था। दीपू अपराध जगत का जाना माना नाम था। जो सिटी इलाके के बड़े बदमाशों में शुमार और वर्त्तमान में पटना बेउर जेल में अपनी सज़ा काट रहे कुख्यात महेश गोप के इशारों पर आपराधिक वारदातों को अंजाम देता था। मारे गए दीपू पर पटना के कई थानों में मामले दर्ज थे।                                         दरअसल, दीपू को शनिवार की  शाम तकरीबन 7:30 बजे खाजेकला थाना क्षेत्र के जल्ला गली स्थित कोल्ड स्टोरेज के पास 4 अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत की नींद सुला दिया था। वही घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तो उसके शरीर खून से लथपथ था। जिससे इस बात का अंदेशा जताया जा रहा था कि अपराधियों ने बंदूक सटाकर उसे गोली मारी थी।

घटना स्थल से पुलिस को 12 खाली खोखे और एक जिंदा कारतूस भी मिला था। उस वक्त मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई थी। मगर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो आपसी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया था।क्योंकि 12 खोखे मिलने का मतलब है कि अपराधियों ने युवक के शरीर पर बंदूक सटाकर अंधाधुंध फायरिंग की थी।                                               हालांकि,पुलिस ने इस बात का खंडन किया था और बताया था कि युवक को केवल 4 गोली मारी गई है। वही मिली जानकारी के अनुसार घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हवा में फायरिंग करते हुए मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गए थे। वही अपराधी मृतक दीपू का मोबाइल

Comments are closed.