बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बड़ी खबर – धनबल और बाहुबल के बावजूद भाजपा को पूरे देश मे मुंह की खानी पड़ेंगी, बोली राज्यसभा सांसद मीसा भारती

298

पटना Live डेस्क। रविवार को राजद की राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने दानापुर के दियारे के सभी पंचायतों के पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में शरीक हुए। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने राजद कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा के नेताओं ने कर्नाटक में जो धनबल और बाहुबल का नाटक खेला उसके बाद पूरे देश मे अब भाजपा की नीतियों की पोल खुल गयी है।अब पूरे देश मे भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी।
अपनी बातों से उन्होंने कार्यकताओं से मनोबल बनाये रखने का आह्वान करते हुए कहा कि देश और समाज को तोड़ने वाली भारतीय जनता पार्टी और संघ के नेताओं ने दंगे कराकर हिन्दू मुस्लिम सहित सभी वर्गों के लोगो को आपस मे लड़ाने का काम किया है।आगामी चुनाव में जनता भाजपा से हिसाब चुकता करेगी।
बिहार में बहुमत के साथ दगाबाजी करके चोर दरवाजे के साथ सरकार चलाने का सबक भाजपा के साथ जदयू को भी सिखाना होगा। सांसद ने कहा कि सामाजिक न्याय के मसीहा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को बीमारी में भी परेशान करके भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग करना शुरू किया है। उसका हिसाब किताब लगा कर रखियेगा और 2019 के लोस चुनाव में जवाब दीजियेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि लगातार इस तरह के बैठक कर पार्टी संगठन की मजबूती के लिए चर्चा से आपसी भाई चारे को मजबूती मिलेगी।  मीसा भारती ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कार्यकर्ताओं को वे अपने से कभी दूर नहीं समझती हैं। इलाके में विकास सहित किसी भी समस्या के लिए वे हमेशा उनके लिए उपलब्ध हैं।
कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए महिला राजद की बिहार प्रदेश अध्यक्ष आभा लता ने  फिरकापरस्त ताकतों से लोगों को बच कर रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए गांव-गांव में अभियान चला कर उन्हें जागरूक करने की जरूरत है।इस मौके पर राजकिशोर यादव,सत्त्यानंद यादव, सुभाष यादव,रेणु देवी,ओम प्रकाश यादव,दिनेश राय, मालिन्द्र यादव,शेखर यादव,अवधेश यादव समेत सैंकड़ो राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments are closed.