बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बड़ी खबर – बेहद चर्चित रहे पूर्व आईपीएस डॉक्टर अजय कुमार झारखंड कॉन्ग्रेस के अध्यक्ष बनाये गए

176

पटना Live डेस्क। झारखंड कॉन्ग्रेस की कमान एक पूर्व आईपीएस और जमशेदपुर के पूर्व सांसद डॉक्टर अजय कुमार को मिली है।उल्लेखनीय है कि पूर्व सांसद डॉ.अजय कुमार वर्ष 2014 में अपने समर्थकों के साथ  झाविमो छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। विदित हो कि डॉ अजय ने वर्ष 2009 में झारखंड विकास मोर्चा में शामिल होकर अपनी सियासी पारी का आगाज किया था। फिर बाद जमशेदपुर से लोकसभा चुनाव लड़ा और सांसद बने। फिर पुनः वर्ष 2014 में लोकसभा का चुनाव जमशेदपुर से झाविमो के टिकट पर चुनाव लड़े, मगर जीत न सके।

 

Comments are closed.