बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News-बिहार में 6 बजे से शाम से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू , शाम 4 बजे बंद होगी दुकानें, जानिए और क्या क्या हुआ निर्णय

1,132

पटना Live डेस्क। सूबे में कारोना के बढ़ते कहर के बीच बिहार सरकार के क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक हुई। इसके पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगातार 2 दिनों से मैराथन मीटिंग कर हालात का जायजा लिया था। मंगलवार को सीएम नीतीश ने बिहार के सभी जिलों के एसपी-डीएम के साथ वीसी के माध्यम से बैठक कर कोरोना की स्थिति की समीक्षा की थी। इसके बाद आज भी अधिकारियों के साथ बैठक की। कोरोना संकट में आगे क्या किया जाये इसको लेकर आज क्राइसिसि मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक हुई। बैठक में लिये गए निर्णय की जानकारी विकास आयुक्त आमिर सुबहानी एवं स्वास्थ्य प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने दिया।

दोनों अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मीडिया को संबोधित किया। अधिकारियों ने आज की बैठक में लिये गए निर्णय की जानकारी साझा की। आमिर सुबहानी ने बताया कि आज की मीटिंग में कोरोना संक्रमण रोकने को क्या किये जायें इस पर विचार किया गया। प्रत्यय अमृत ने बताया कि शाम छह बजे के बजाए 4 बजे ही दुकाने बंद हो जायेंगी। कल से ही बंद होंगी।

निजी व सरकारी कार्यालय अब 4 बजे तक ही बंद हो जायेगी। शादी समारोह में मात्र 50 लोग ही जा सकेंगे वहीं अंतिम संसस्कार में 20 लोग ही जा सकेंगे। कोरोना से मौत होने पर सरकार अपने खर्च पर अंतिम संस्कार करायेगी। प्रचार के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जायेगा।

Comments are closed.