बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज से नामांकन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल

582

पटना Live डेस्क। बिहार पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई। नामांकन की अंतिम तिथि 13 सितंबर है। दुसरे चरण में 34 जिलों के 48 प्रखंडों के पंचायतों में चुनाव होने जा रहे हैं।
वहीं नामांकन पत्रों की जांच 16 सितंबर और नाम वापसी की अंतिम तिथि 18 सितंबर है। दूसरे चरण का मतदान 29 सितंबर को होगा और मतगणना एक व दो अक्तूबर को होगी। दूसरे चरण में 48 प्रखंडों के 9686 बूथों पर मतदान होगा।
दूसरे चरण में जिन 48 प्रखंडों में चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई है, उनमें पटना जिले का पालीगंज, बक्सर जिले का राजपुर, रोहतास जिले के रोहतास व नौहट्टा, नालंदा जिले के थरथरी व गिरियक, कैमूर जिले का दुर्गावती, भोजपुर जिले का पीरो, गया जिले के टिकारी व गुरारू, नवादा जिले का कौआकोल, औरंगाबाद जिले का नवीनगर, जहानाबाद जिले का धोसी, अरवल जिले का अरवल, सारण जिले का मांझी, सीवान जिले का सीवान सदर, गोपालगंज जिले का विजयीपुर प्रखंड शामिल है।
वैशाली जिले का हाजीपुर, मुजफ्फरपुर जिले के मड़वन व सरैया, पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन, फेनहारा व तेतरिया, पश्चिम चंपारण जिले का चनपटिया, सीतामढ़ी जिले के चोरौत व नानपुर, दरभंगा जिले के बेनीपुर व अलीनगर, मधुबनी जिले के पंडौल व रहिका, समस्तीपुर जिले का पूसा व समस्तीपुर, सुपौल जिले का प्रतापगंज प्रखंड शामिल है।
सहरसा जिले का कहरा, मधेपुरा जिले का मधेपुरा, पूर्णिया जिले का बनमनखी, कटिहार जिले के कुरसेला व कटिहार, हसनगंज व डंडखोरा, अररिया जिले का भरगामा, बेगूसराय जिले का भगवानपुर, खगड़िया जिले का परबत्ता, मुंगेर जिले का टेटियाबंबर, जमुई जिले का अलीगंज, भागलपुर जिले का जगदीशपुर और बांका जिले का बांका प्रखंड शामिल है।

Comments are closed.