बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बड़ा खुलासा – रेलवे होटल आवंटन – बिना सुबूत लालू यादव पर सीबीआई में दर्ज किया करप्शन का मुकदमा

169

पटना Live डेस्क। मामला साल 2006 का है, जब लालू प्रसाद यादव केंद्रीय रेल मंत्री थे। इसी कालखंड में  यानी 2006 में रांची और पुरी के बीएनआर होटलों के विकास, रखरखाव और संचालन के लिए टेंडर में कथित अनियमितता पाए जाने के संबंध में सीबीआई के द्वारा FIR दर्ज की गई। ये टेंडर निजी सुजाता होटल्स को दिए गए थे। बीएनआर होटल रेलवे के हैरिटेज होटल हैं, जिन्हें उसी साल (2006 में) IRCTC ने अपने नियंत्रण में ले लिया था। केस दर्ज किए जाने के बाद दिल्ली, पटना, रांची, पुरी और गुरुग्राम सहित 12 स्थानों पर छापेमारी की गई है।

Comments are closed.