बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News (वायरल वीडियो) वैशाली में क्रूरता की पराकाष्ठा, जिंदा दफ़न कर दी गई नीलगाय, 4 दिन 300 नीलगायों को मारा गया

471

पटना Live डेस्क। पशुओं पर क्रूरता का चरम और मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद ही विभत्स और खौफ़नाक वीडियो और तस्वीर बिहार के  वैशाली जिले से वायरल हो हुई है। जिसमे एक नीलगाय को जिंदा ही दफन कर दिया गया। जेसीबी मशीन से गड्ढे में गिराए जाने के बाद नीलगाय बेबस और लाचार आंखों से अपने ऊपर गिरती मिट्टी को देख रही है। पर, वहां मौजूद किसी भी शख्स का दिल नहीं पसीजा और देखते ही देखते जिंदा नीलगाय को दफन कर दिया गया।

यह क्रूर और शर्मनाक विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे लेकर लोगों की काफी तीखी प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किसानों की फसल को बचाने के लिए नीलगाय को मारने का आदेश जारी किया गया है।

दरअसल, बिहार में फसल सुरक्षा के लिए सरकार ने नीलगायों को सशर्त मारने की इजाजत दी है। इस आदेश के आने के बाद वैशाली जिले में ही सिर्फ 4 दिनों के भीतर 300 से ज्यादा नीलगाय मारे जा चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वन विभाग ही इस काम को अंजाम दे रहा है। एक अधिकारी ने मीडिया को बताया है कि फसलों की सुरक्षा के लिए नीलगायों को मारना एक जरूरी काम है।

क्या है नियम – मारने के 3 चरण 

वन संरक्षक ने वैशाली जिले के 3 प्रखंडों में नीलगायों का शिकार कर उन्हें निर्धारित प्रक्रिया से दफ़नाने का निर्देश दिया। किसानों की फसल को बचाने के लिए नीलगाय को गोली मारने का प्रावधान जरूर है। पर, इसमें यह भी स्पष्ट किया गया है कि गोली मारने के बाद नीलगाय की मौत को पहले सुनिश्चित किया जाए और फिर उसे दफनाया जाए।लेकिन, आदेश का पालन करते समय वन विभाग के कर्मचारियों ने नीलगायों को जिंदा दफनाना शुरू कर दिया।

4 दिन में 300 नीलगाय मारने का दावा

जिले के वन विभाग ने पिछले 4 दिनों में 300 से ज्यादा नीलगाय को मारने का दावा किया है। लेकिन सामने आ रहे वीडियो और तस्वीरों से बेहद हैरान करने वाली सच्चाई सामने आई है। पर, वैशाली से जो तस्वीरें आई हैं, वह दिल दहला देने वाली हैं। विडियो में दिख रहा है कि किस तरह से पहले गड्ढा खोदने के बाद नीलगाय को जेसीबी से धकेल कर गड्ढे में गिराया जाता है। उसके बाद उसके ऊपर मिट्टी गिराकर जिंदा ही उसे दफन कर दिया जाता है। इस क्रूर और अमानवीय विडियो को लेकर वन विभाग की आलोचना भी हो रही है।

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक नीलगाय को पहले गोली मारी गई, लेकिन वह मरी नहीं। इसके बाद जिंदा ही उसे जेसीबी की मदद से एक गड्ढे में दफना दिया गया। घटना 1 सितंबर की है। मामला सामने आने के बाद 3 सितंबर को जाँच के आदेश दिए गए।

                   वैशाली वन प्रमंडल प्राधिकारी का कहना रहा था कि जानवर को मारने के बाद दफनाने की प्रक्रिया है। अगर जाँच में वीडियो सही पाया जाता है तो सम्बंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

जेसीबी चालक के खिलाफ FIR

उधर, इस क्रूर विडियो को लेकर हो रही फजीहत के बाद वन विभाग ने इस मामले में जेसीबी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। यह एफआईआर भगवानपुर थाने में दर्ज की गई है।

Comments are closed.