बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Big News (वीडियो) – 4 दिन पहले ब्याह कर आई दुल्हन ने पति को गड़ासे से टुकड़ो में दिया काट, हुई गिरफ्तार

360

धर्मेंद्र रस्तोगी, ब्यूरो कोर्डिनेटर, छपरा

पटना Live डेस्क। बिहार में एक दुल्हन ने दरिन्दगी की इंतहा कर दी है। आप सोच भी नही सकते वो काम 4 दिन पहले ब्याह कर आई एक दुल्हन ने कर डाला है। दरअसल यह खौफनाक वारदात बिहार के सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र में घटित हुई है। हत्या के इस खौफनाक पर अजीबोगरीब मामले एक दुल्हन ने सिर दर्द से परेशान होकर अपने पति की गड़ासे से काट काट कर मौत की नींद सुला दिया है।पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
दरिन्दगी की इंतहा करने वाली यह घटना जिले के गड़खा के मुकीमपुर गांव में घटित हुई है। आरोपी का नाम सिन्की देवी है जिसने 4 दिन पहले ही मुकीमपुर निवासी रविन्द्र सिंह से दूसरी शादी की थी। इस हत्या के बाद पुलिस सिंकी से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि रविंद्र सिंह की भी ये तीसरी शादी थी लेकिन हत्या की असली वजह क्या है इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। वहीं सिर दर्द के कारण हत्या के इस घटना से मुकीमपुर गांव समेत पूरा इलाका सकते की हालत में है।

वही, घटना के बाबत मृतक के भाई संतोष सिंह ने बताया कि रविंद्र सिंह ने 29 जून को सिन्की देवी से शादी की थी और जब बीती रात उनके कमरे से कुछ काटने की आवाज आई उन लोगों ने खिड़की से देखा तो सन्न रह गए। सिंकी देवी गड़ासे से अपने पति रविंदर सिंह के टुकड़े कर रही थी किसी तरह दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हुए रविंद्र सिंह की मौत हो चुकी थी।पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। एसपी हर किशोर राय ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वही इस वशियाने घटना की बात सुनकर जहां पूरा इलाका सन्न है। वही पुलिस वाले भी महज सिर दर्द की की वजह से इस हत्याकांड को अंजाम देने की दलील को सिरे से खारिज कर रहे है।

Comments are closed.