बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News – रायबरेली के हरिचंदपुर स्टेशन पर न्यू फरक्का एक्सप्रेस डिरेल, 4 बोगियां पटरी से उतरी,5 की मौत सैकड़ो घायल

286

पटना Live डेस्क। पश्चिम बंगाल के मालदा से वाया रायबरेली दिल्ली जा रही न्यू फरक्का एक्सप्रेस रेल हादसे का शिकार हो गई है। ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतरने की खबर है। हादसे में अब तक 5 यात्रियों की मौत की खबर है।।जानकारी के अनुसार, रायबरेली से 6 किलोमीटर दूर हरिचंदपुर रेलवे स्टेशन पर मालदा टाउन से बरेली आ रही न्यू फरक्का एक्सप्रेस सुबह करीब साढ़े चार बजे डिरेल हो गई।
अभी मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। सैकड़ों यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर राहत और बचाव का कार्य शुरू हो गया है।फिलहाल, लखनऊ और वाराणसी से एनडीआरएफ की टीमे मौके के लिए रवाना हो चुकी है। ग्रामीण और रेलवे स्टेशन कर्मचारी यात्रियों को बचाने में जुटे हैं। रायबरेली के जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए हैं। इनके अलावा रेलवे के एडीआरएम काजी मेराज घटनास्थल पर पहुंचे हैं।                                        बताया जा रहा है कि इंजन के पीछे लगे डिब्बे एक के बाद एक पलटते चले गए। कुल 8 बोगियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। इसमें स्लीपर भी शामिल हैं। हादसे के बाद ट्रेन यातायात प्रभावित हो गया है। हेल्प लाइन नंबर जारी 

दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन BSNL- 05412-254145, रेलवे 027-73677 , पटना स्टेशन BSNL- 0612-2202290, 0612-2202291, 0612-220229, रेलवे- 025-83288

Comments are closed.