बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

गया में नक्सलियों ने पंचायत चुनाव के पहले डायनामाइट लगा घर को उड़ाया

389

पटना Live डेस्क। गया में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। डुमरिया थाना क्षेत्र के मोन बार में शनिवार की रात भाकपा माओवादी ने सरयू सिंह भोक्ता के घर को डायनामाइट लगा कर ध्वस्त कर दिया। दो दर्जन से अधिक रहे भाकपा माओवादी के हथियार बन्द दस्ते ने खाली पड़े सरयू सिंह भोक्ता को भाकपा माओवादी ने डायनामाइट लगा कर ध्वस्त कर दिया।
सात महीने पहले मोनबार में चार नक्सलियों को पुलिस ने मुठभेड़ मे मार गिराया था। सरयू सिंह भोक्ता के मकान में चार भाकपा माओवादी के सदस्य छुपे हुए थे। पुलिस को भाकपा माओवादी के छिपे होने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार भाकपा माओवादी के सदस्यों को पुलिस ने मार गिराया था।
यह घटना शनिवार की रात की है। यह घटना छकर बनदा के केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कैंप से सौ गज की दूरी पर भाकपा माओवादी ने कई बम विस्फोट किए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर इमामगंज के डीएसपी अजित कुमार रवाना हो गए हैं। डुमरिया और इमाम गंज मे 24नवंबर को पंचायत चुनाव होना है। भाकपा माओवादी ने चुनाव बहिष्कार की घोषणा की है।

Comments are closed.