बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News-IPS नौशाद आलम बने रांची के नये ग्रामीण SP, 4 IPS को अतिरिक्त प्रभार, 4 DSP का तबादला

2,465

पटना Live (झारखंड) डेस्क। सरकार ने गुरुवार को दो आइपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें रेल आइजी के पद पर पदस्थापित सुमन गुप्ता को आइजी प्रोविजन बनाया गया है। इसके साथ ही चार आइपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस मामले में अधिसूचना गुरूवार शाम जारी कर दी गयी है।वही,4 डीएसपी का तबादला किया गया है।इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है।

रांची में पदस्थापित पुलिस महानिरीक्षक (रेल) सुमन गुप्ता को पुलिस महानिरीक्षक (प्रोविजन) रांची के पद पर पदस्थापित कर दिया गया है। सुमन गुप्ता भारतीय पुलिस सेवा की 1997 बैच की अधिकारी हैं।

वही,भारतीय पुलिस सेवा के 2010 बैच के अधिकारी नौशाद आलम अंसारी को राजधानी रांची का ग्रामीण एसपी बनाया गया है. वह अब तक पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे। इन दोनों आईपीएस अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना गुरुवार (11 जून, 2020) को गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी कर दी।

इतना ही नहीं, अपर पुलिस महानिदेशक (अभियान) मुरारी लाल मीणा को अगले आदेश तक अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। हजारीबाग के पुलिस उप महानिरीक्षक होमकर आमोल वीनूकांत को हजारीबाग स्थित झारखंड पुलिस अकादमी के संयुक्त निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

वर्ष 2015 बैच के आइपीएस अधिकारी और जमशेदपुर के पुलिस अधीक्षक (नगर) सुभाष चंद्र जाट को जमशेदपुर के ग्रामीण एसपी का अतिरिक्त प्रभार संभालने का निर्देश दिया गया है।वहीं,चतरा के एसपी ऋषभ कुमार झा को आइआरबी-3 चतरा का अतिरिक्त प्रभार संभालने के लिए कहा गया है।

4 डीएसपी अधिकारियों का हुआ तबादला

वहीं पुलिस उपाधीक्षक जंगल वारफेयर स्कूल नेतरहाट के पद पर पदस्थापित सिरिल खलखो को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस उपाधीक्षक एसआईएसएफ बोकारो के पदस्थापन पदस्थापित किया गया है।

वही, पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस उपाधीक्षक आईआरबी-5 गुमला कैंप धुर्वा रांची में पदस्थापित करते हुए एसडीआरएफ रांची के पद पर नियुक्त किया गया है।

पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत पुलिस उपाधीक्षक मजहरुल होदा को स्‍थानांतरित करते हुये अगले आदेश तक पुलिस उपाधीक्षक एसआईआरबी-2 खूंटी के पद पर पदस्थापित करते हुए एसडीआरएफ रांची के पद पर प्रतिनियुक्त किया गया है। वही,प्रमोद कुमार सिंह को अगले आदेश तक पुलिस उपाधीक्षक सह प्राचार्य टीटीएस जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है।

Comments are closed.