बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

देखिये तस्वीर महज़ पांच घंटे में 100 मिलीमीटर बारिश होने से पानी पानी हो गई भारत की आर्थिक राजधानी मुम्बई,भारी बारिश की चेतावनी

163

पटना Live डेस्क। देश की आर्थिक राजधानी मुम्बई महज पांच घंटे की मूसलाधार बारिश से माया नगरी मुम्बई पानी-पानी हो गयी। पांच घंटे में तकरीबन 100मिलीमीटर वर्षा से मुम्बई और उससे सटे इलाकों में जनजीवन ठहर सा गया है। भारी बारिश से मुम्बई की जीवनरेखा कही जाने वाली लोकल ट्रेन सेवा बुरी तरह प्रभावित ही गई है। वही साथ ही बेस्ट की परिवहन सेवा और वायु सेवा बुरी तरह प्रभावित हुईं। मुम्बई से सटे नवी मुम्बई और ठाणे में भी कल रात से जारी बारिश से  वहां सभी तरह की गतिविधियां थम सी गयीं। सरकारी और निजी कार्यालय दोपहर बाद ही बंद करवा दिये गये और बाजार में सन्नाटा पसर गया।

               मुम्बई के उपनगर के तौर पर पहचाने जाने वाले इन इलाकों में सभी तरह के व्यावसायिक कार्य ठप हो गये और दुकानों पर ताले लटकते देखे गये। वही बृहनमुम्बई नगरपालिका निगम के सूत्रों ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे से अपराह्न एक बजे तक 100 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गयी। मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे में महाराष्ट्र के पश्चिमी तटीय इलाके,मुम्बई और गुजरात के कुछ हिस्सों एवं गोवा में बहुत तेज बारिश होने की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र और गुजरात सरकार को भारी बारिश की चेतावनी भेज दी है। बारिश के कारण शैक्षणिक संस्थान कल बंद रहेंगे और लोगों को घर से न निकलने की सलाह दी गयी है। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस ने लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है।

Comments are closed.