बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बिहार के लड़के से हुआ मुबंई की लड़की को प्यार,प्रेमी को ढूंढते लड़की पहुंच गई लड़के के घर,फिर क्या हुआ उसका हाल जानिए

195

पटना Live डेस्क. उसने किया था प्यार..उसने दिया था उस लड़के को दिल.. दोनों ने खाई थी साथ जीने- मरने की कसमें..लड़के ने भी साथ निभाने का किया था वादा..दोनों ने ही देखे थे हसीन सपने…लेकिन इस प्यार में आ गया मोड़..लड़के ने ही तोड़ दिए सारे सपने..जी हां.. ये कहानी है मुंबई मायनगरी की.. जहां बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले एक लड़के से वहीं की लड़की को हो जाता है प्यार..समय के साथ-साथ प्यार भी परवान चढ़ने लगा…साथ घूमना..साथ सिनेमा देखना..ये हो गई रोजाना की फितरत..लेकिन एक दिन प्यार को लग गई किसी की नजर..लड़के ने लड़की के सारे अरमानों पर फेर दिया पानी..समय बीतने के साथ एक दिन लड़के ने लड़की से कहा कि वो किसी जरुरी काम से अपने घर बिहार जाना चाहता है..और जल्दी ही वो दोबारा लौटकर मुंबई आ जाएगा..लड़की को भी लड़के की कही बातों पर हो गया भरोसा और उसने बड़े प्यार से लड़के को विदा किया..और इंतजार करने लगी..लेकिन झूठ बोलकर भागा वो लड़का कहां आता दोबारा लौटकर..उसके दिल में तो था खोट..मुंबई से चलते ही उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया..न उसने लड़की को दोबारा फोन किया और न ही उसे दी किसी तरह की जानकारी..पहले तो लड़की को लगा कि सबकुछ कुछ दिनों में ठीक हो जाएगा…लेकिन समय बीतने के साथ-साथ लड़की का धैर्य जवाब देने लगा..और वो घर से भागकर चल पड़ी अपने प्रेमी को ढूंढने…ढूंढते-ढूंढते वो पहुंच गई अपने प्रेमी के घर मधुबनी.. हैरान करने वाली बात यह है कि न तो उसे लड़के का घर पता था और न ही इस अजनबी शहर में वो किसी को जानती थी…मधुबनी पहुंचकर उसने लड़के को ढूंढने की भरपूर कोशिश की..लेकिन फरेबी लड़के ने अपना फोन भी स्विच ऑफ कर लिया.. उस लड़के के प्यार में पागल उस बदहवास लड़की ने अपने प्रेमी को ढूंढने के सारे उपाए किए..लेकिन नतीजा सिफर ही रहा…कुछ लोगों ने जब उसे बदहवासी की हालत में देखा तो लड़की की हालत पर तरस आ गया और उसने मधुबनी आने का कारण पूछा..जब लड़की ने कारण बताया तो किसी ने उसे सहानुभूती भरी नजरों से देखा.. तो किसी ने उसपर ही सारा दोष मढ़ दिया…फरेबी लड़के के प्यार में पागल उस लड़की को ये भी नहीं पता कि अब वो करे तो क्या करे..स्थानीय लोगों ने लड़की की हालत देखकर पुलिस को खबर दी..पुलिस ने उस लड़की को थाने लाकर मामले की जानकारी ली और बाद में उसे बाल सुधार गृह भेज दिया..जहां वो अभी भी अपने प्रेमी के इंतजार में है…लड़की मुंबई के बांद्रा इलाके की रहने वाली है..पुलिस ने लड़की की मदद का भरोसा दिया है और जल्दी ही लड़के को ढूंढने की बात कही है..

Comments are closed.