बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG Breaking(वीडियो) भोजपुर में घर के बाहर बैठे मुखिया को अपराधी ने गोली मार उतारा मौत के घाट, मचा कोहराम, पुलिस मौके पर

303

पटना Live डेस्क। सूबे में बेलगाम अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। बिहार पुलिस के तमाम दावों और सुरक्षा के कवायदों का फलाफल फेल होता नजर आ रहा है। वही दूसरी तरफ अपराधियों की बन्दूकें लगातार शोले उगल रही है। इसी क्रम में अभी अभी भोजपुर जिले में अपराधियों ने एक मुखिया को गोली मार कर मौत की नींद सुला दिया है। मिली जानकारी के अनुसार हथियार बन्द अपराधी ने मुखिया को सिर में सटाकर गोलिया मार दी और ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए फरार हो गया।  घटना की जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया और वारदात की सूचना पर पहुची स्थानीय थाना पुलिस में वरदतस्थल पर पहुचकर और मामले की तहकीकात में जुट गई है।

खुरेजी की इस घटना में अपराधियों ने भोजपुर जिले के गड़हनी प्रखंड के बाराप पंचायत के मुखिया अरुण सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि 9 बजे के आसपास मुखिया अरूण कुमार सिंह सहंगी गाँव निवासी अनिल कुमार सिंह के दरवाजे पर बैठे बातचीत कर रहे थे। इसी बीच झुनु सिंह पिता आलोक सिंह ड्राइविंग लाईसेन्स पर साइन कराने पहुंचा। मुखिया साइन करने लगे इसी क्रम में उसने अचानक पिस्टल निकाला और  अरुण सिंह के माथे से सटाकर गोली चला दी। गोली लगते ही मुखिया की वही लुढ़क गए। जिन्हें परिजन और ग्रामीण आनन फानन में इलाज ख़ातिर आरा लेकर निकले लेकिन रास्ते मे ही जख्मी मुखिया ने दम तोड़ दिया। वही घटना की जानकारी मिलने पर एसपी भोजपुर सुशील कुमार भी सदर अस्पताल पहुचे और दिवंगत मुखिया के परिजनो से बातचीत कर घटनाक्रम के बाबत जानकारी ली।

वही खुरेजी के वक्त मुखिया अरुण सिंह के साथ बैठे और कातिल द्वारा अंजाम दिए गए हत्याकाण्ड के हर पहलू के चश्मदीद अनिल सिंह ने बताया झुनू  सिंह आया और मुखिया जी को अपना ड्राइविंग लाइसेंस दीखाते हुए बिल्कुल उनके करीब आया और फिर अचानक

 

 वारदात के करीब नौ बजे के आसपास बताई जा रही है।उसके बाद अपराधी हवा मे फायर करते हुए भाग निकला। वही अनिल सिंह के भतीजे ने जब अपराधी को पकडना चाहा तो उसने बंदूक तान कर फायरिंग कर दी। फायरिंग करते हुए वो पासवान टोली की ओर भाग निकला। भागने के दौरान जब पासवान टोली के कुछ लोगो ने उसको पकड़ने की कोशिश की तो भाग रहे झुनू ने फायरिंग कर दी और फरार हो गया।बताया जा रहा है पहले से चली आ रही दुश्मनी को लेकर अपराधियों ने मुखिया को अपना निशाना बनाया है। बताया जाता है कि साल  2017 में मुखिया अरुण के भतीजे रवि को गोली मारी गई थी। उक्त मामले को लेकर ही दोनों परिवारो के बीच दुश्मनी चली आ रही थी।वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घर वालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हैं। वही पुलिस जल्द ही फारर अपराधी की गिरफ्तारी के दावे कर रही है।

Comments are closed.