बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG Breaking – बिहार के मुख्य सचिव अरूण कुमार सिंह की कोरोना से हुई मौत

1,626

पटना Live डेस्क। बिहार में कोरोना का कहर लगातार इंसानी जिन्दगियों को लील रहा है। इसी क्रम में अभी अभी एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है। बिहार के मुख्य सचिव अरूण कुमार सिंह की कोरोना से मौत हो गई है। मुख्य सचिव अरूण कुमार सिंह को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। मुख्य सचिव की मौत के बाद प्रशासनिक गलियारे में शोक की लहर है।

                  बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह का कोरोना से संक्रमित होने के बाद निधन हो गया है। मुख्य सचिव अरूण कुमार सिंह कोरोना संक्रमित थे और राजधानी के पारस अस्पताल में भर्ती थे। अब से कुछ देर पहले उनकी मौत की खबर सामने आई है। सरकार ने अपने मुख्य सचिव के मौत की पुष्टि कर दी है।

पहले एम्स में कराए गए थे भर्ती

1985 बैच के आईएएस अफसर अरुण कुमार सिंह मुख्य सचिव के इससे पहले बिहार के विकास आयुक्त के पद पर भी रह चुके हैं। 15 अप्रैल को ही उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी । इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।

मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह में संक्रमण का पता चलने के बाद पहले उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था लेकिन सेहत में सुधार नहीं होने की वजह से उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी 28 फरवरी को दीपक कुमार के मुख्य सचिव पद से रिटायर होने के बाद अरूण कुमार सिंह बिहार के नए मुख्य सचिव बनाए गए थे।

Comments are closed.