बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News – बाढ़ ASP लिपि सिंह पर मोकामा विधायक का सनसनीखेज आरोप, मेरा पैतृक घर बिना कुर्की के आदेश खंगाल रही है तुड़वा रही है

380

पटना Live डेस्क। मुंगेर के महाभारत से शुरू हुई सियासी जंग अब धीरे धीरे अंजाम तक पहुचने लगी है। जैसा कि ऐलान किया गया था होम्योपैथिक इलाज जारी है मर्ज को जड़ से उखाड़ने की तैयारी अंतिम पहर में है। इसी बीच शुक्रवार को मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने नीतीश सरकार और बाढ़ पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है। मोकामा विधायक अनंत सिंह ने कहा है कि बाढ़ ASP लिपि सिंह उनका घर तुड़वा रही हैं।सरकार जानबूझकर उन्हें परेशान कर रही है।

बकौल सिंह ने कहा है कि आधी रात से बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उनके पैतृक गांव लदमा में उनके घर को तोड़ रहे है।अनंत सिंह ने कहा कि सब सरकार के इशारे पर बदले की भावना से किया जा रहा है। आधी रात से तकरीबन 200 से ज्यादा पुलिसकर्मी उनके पैतृक गांव लदमा में मौजूद हैं। उनके घर को तोड़ा जा रहा है और यह सब बदले की भावना से किया जा रहा।

अनंत सिंह ने लिपि सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना कुर्की के आदेश के मेरे घर को खंगाला जा रहा है। अनंत सिंह का कहना है कि 14 साल से मेरे घर पर कोई नहीं रहता है। लेकिन लिपि सिंह कल रात से ही मेरा घर तुडवा रही हैं। यह सब सरकार के इशारे पर किया ज़ा रहा हैं।

Comments are closed.