बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बड़ी खबर -सुपौल के लाल मॉर्निंग वॉक के दौरान लापता हुए IAS जितेंद्र की मिली रेलवे ट्रैक पर लाश

262

पटना Live डेस्क। बिहार के सुपौल निवासी लापता आईएएस अफसर जितेंद्र कुमार झा का शव है। उनकी डेडबॉडी दिल्ली के पालम विहार रेलवे ट्रैक पर मिली है। जितेंद्र के शव के पास ही उनका सुसाइड नोट भी मिलने की बात कही जा रही है। विदित हो कि सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले जितेंद्र लेकिन उसके बाद वे घर वापस नहीं लौटे। मामले को लेकर दिल्ली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी।वही आईएएस अधिकारी के अचानक लापता होने के मामले ने पुलिस गभीरता से जांच में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस को पालम विहार रेलवे ट्रैक पर एक शव मिलने की सुचना पर पहुची तो शव की पहचान लापता आईएएस जितेंद्र के तौर पर हुई। पुलिस के मुताबिक जितेंद्र ने सुसाइड नोट में किसी को भी अपनी मौत का जिम्मेदार नहीं ठहराया है।                                             मकतूल आईएएस अधिकारी जितेंद्र की पत्नी ने कहा, वो काफी दिनों से परेशान थे। उनका हर 5 या 6 महीने पर ट्रासंफर कर दिया जाता था।जितेंद्र की पत्नी के मुताबिक जितेंद्र की काफी लोगों से दुश्मनी भी हो चुकी थी। क्योंकि वो एक ईमानदारी से काम करने वाले आईएएस अधिकारी हैं।लेकिन उनकी पत्नी ने किसी भी व्यक्ति पर शक जाहिर नहीं किया है।जितेंद्र का शव मिलने की खबर से पूरे इलाके में मातम का महौल बन गया है।जितेंद्र का शव बरामद होने की खबर ने उनके मां-बाप को बुरी तरह तोड़ कर रख दिया है।माता पिता के मुताबिक जितेंद्र एक ईमानदार और मेधावी व्यक्ति हैं जिसके चलते उनके दुश्मनों की संख्या बढ़ गई थी।परिजनों के साथ साथ इलाके के लोग भी पूरी तरह गमगीन हो गए हैं।आसपास के लोग मां-बाप को ढांढस बंधाने में जुटे हैं। जितेंद्र बिहार से आने वाले तीसरे ऐसे अधिकारी हैं जिन्होने पिछले कुछ दिनों में सुसाइड की है।

बिहार के सुपौल के सदर प्रखंड के बभनगामा वार्ड नंबर 12 स्थित आईएएस जितेंद्र के पैतृक आवास पर सन्नाटा पसर गया। बेटे के लापता और अब शव मिलने की जानकारी के बाद घर मे कोहराम मच गया है। माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। अपने लाल के खोने के दर्द के बीच बताया परिजन ने बताया कि सोमवार को जब मॉर्निंग वॉक सेजब जितेंद्र काफी देर तक घर नहीं लौटे तो उनकी बहु ने फोन कर उन्हें बेटे की लापता होने की जानकारी दी। पिता दर्पनारायण झा एवं मां विमला देवी को जैसे ही इस बात की जानकारी मोबाइल से मिली कलेजा मानों मुंह को आ गया। वही आईएएस अफसर जितेंद्र कुमार झा की डेडबॉडी मिली है।बिहार के आईएएस जितेंद्र सोमवार से गायब थे। मामला दिल्ली के द्वारका सेक्टर 09 का है। आईएएस अधिकारी द्वारका स्थित शिवाली अपार्टमेंट में रहते थे।जितेंद्र सोमवार की सुबह अपने घर से मॉर्निंग वाक के लिए निकले थे जिसके बाद वे वापस वहीं लौटे। उनको गायब हुए आज चौथा दिन था।                              परिजनों के मुताबिक वे इंडियन सिविल अकाउंट सर्विसेज के अधिकारी हैं। वे इससे पहले सूचना प्रसारण मंत्रालय में थे। जिसके बाद उनका ट्रांसफर एचआरडी मिनिस्ट्री में कर दिया गया। जितेंद्र झा की शादी वर्ष 2006 में हुई थी। 2 बच्चो के पिता मकतूल जितेंद्र के असमय गुजर जाने को लेकर सभी स्तब्ध है।

 

 

Comments are closed.