बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Good News – मनु महाराज फैन्स क्लब के अध्यक्ष सूरज मिश्रा के नेतृत्व में एसएसपी पटना का जन्मदिन मनाया गया

623

पटना Live डेस्क। देश के बेहद चर्चित आईपीएस अधिकारियों में शुमार राजधानी पटना के एसएसपी मनु महाराज के जन्मोत्सव को लेकर सोशल मीडिया पर उनको बधाई देने वालो का तांता लगा रहा। सभी उन्हें अपने अंदाज में जन्मदिन की मुबारकबाद के संदेश देते रहे। लेकिन इन सब के बीच मनु महाराज फैन्स क्लब के अध्यक्ष सूरज मिश्रा के नेतृत्व में एसएसपी पटना के जन्मदिवस को विगत वर्षों से बिल्कुल अलहदा अंदाज़ में सेलिब्रेट किया जा रहा है।
पटना के एसएसपी मनुमहराज को अपना आदर्श मनाने वाले सूरज ने फैन्स क्लब के साथियों के साथ जन्मदिन के शुभअवसर पर सुबह सबेरे दरभंगा हाउस स्थित माता के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की। फिर वहां मौजूद भिखारियों को लड्डू खिलाकर अपने मनु महाराज भैया के जन्मदिन की खुशियों बांटी। तदुपरन्त वो अपने साथियों संग घर लौटे और अपने दिनचर्या कामो को जल्द से जल्द निपटाने में मशगूल हो गए ताकि शाम को एसएसपी मनुमहराज से मिलकर उनको जन्मदिन के खास मौके पर व्यक्तिगत रूप से बधाई दे सके।

अपनी तमाम मशरूफियतों के बावजूद एसएसपी पटना ने भी जन्मदिन के अवसर पर बधाई देने वालो को निराश नही किया। दिनभर तमाम जिम्मेदारियों और हेक्टिक वर्क शेड्यूल के बाद जब मनु महाराज अपने सरकारी आवास पर पहुचे तब सूरज मिश्रा भी अपने साथियों संग केक के साथ पर गेट पर खड़े मिले।                              मनु महाराज को देखकर सभी खुश हो गए और उनको जन्मदिन की बधाई देने लगे। सूरज और उनके साथियों के उत्साह को देखकर मनु महाराज भी उनकी खुशी खातिर केक काटने को राजी हुए और फिर आवास के प्रांगण में जैसे ही उन्होंने केक काटा तो तालियों के गड़गड़ाहट के बीच सभी “हैप्पी बर्थ डे टू यू भैया” कहा तो माहौल में खिलखिलाहट और अपने आदर्श के बर्थ डे में शामिल होने की खुशी में मनु महाराज फैन्स क्लब के अध्यक्ष सूरज मिश्रा के नेतृत्व में आये सदस्यों के चेहरे दमक उठे।                                   

Comments are closed.