BiG News – पटना में अपराधियों ने पूर्व पैक्स अध्यक्ष के पिता को मारी गोलिया, गभीर हालात में इलाजरत
पटना में फिर गरजी बंदूके में पूर्व पैक्स अध्यक्ष के पिता को अपराधियों ने मारी गोली,कई राउंड फायरिंग से इलाके में दहशत
BiG News
पटना Live डेस्क।अपराधियों के आगे बिहार पुलिस बिल्कुल लाचार और बेबस नज़र आ रही है। बढ़ता अपराध पुलिसिया लापरवाही की पोल खोल रहा है। वही, राजधानी पटना में अपराधी लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। बेलगाम व बेकाबू अपराधियों ने एक बार फिर से पटना में एक और बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने एक पैक्स अध्यक्ष के पिता को सरेआम गोली मार दी है। इस खुरेजी के बाद आसपास के इलाके में दहशत और सनसनी फ़ैल गई है।
खुरेजी की यह वारदात पटना पश्चिमी इलाके के रानीतालाब थाना इलाके के सरैया गांव में देर शाम अपराधियों ने एक पूर्व पैक्स अध्यक्ष के पिता को गोली मार दी है। जानकारी के अनुसार पूर्व पैक्स अध्यक्ष मनोज सिंह के पिता मदन सिंह को अपराधियों ने गोली मार दी गई। गोली लगने के कारण मदन सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया है।जहां हालत गंभीर बनी हुई है।
मामले की जानकारी मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। बकौल रानीतालाब थानेदार अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।
Comments are closed.