बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG Breaking (वीडियो) पटना में अपराधियों का तांडव जारी, खाजेकलां थाना क्षेत्र में कारोबारी को मारी गोली, गंभीर रूप से जख्मी अस्पताल में भर्ती

458

ब्रिजभूषण कुमार, ब्यूरो प्रमुख, पटना सिटी

पटना Live डेस्क। क्राइम कैपिटल मे तब्दील हो चुके राजधानी पटना में अपराधियों का तांड़व नित नए मुकाम तय कर रहा है। इसी क्रम में अभी अभी अपराधियों ने पटनासिटी अंचल के खाजेकलां थाना क्षेत्र में सरेआम सड़क ककएक युवक को खदेड़ कर गोली मार दी और फरार हो गये है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुचकर छानबीन में जुट गई है।

               मिली जानकारी कर अनुसार खाजेकलां थाना क्षेत्र के ठेरी घाट में अपराधियो की कारस्तानी लगातार जारी है। इसी क्रम शनिवार की देर शाम 3-4 की संख्या में रहे अपराधियों ने अचानक मच्छरहट्टा मोड़ पर एक शख्स पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग से वहाँ भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगो जब तक कुछ समझ पाते अपराधियों लगभग 45 साल के रविकांत ठाकुर  नामक व्यक्ति को गोली मार दी और फरार हो गए। गोली लगने से ब्यूरो तरह ज़ख्मी शख्स वही ज़मीन पर लोट गया। बकौल चश्मदीदों के अपराधियो ने रविकांत को 3 गोलिया मारी है।

वही, मिली जानकारी के अनुसार रविकांत इलाके में सूद पर लोगो को पैसे देने का काम करता है। बताया जाता है कि रविकांत ने ब्याज पर काफी लोंगो पैसा दे रखा है। वही जानकारों ने बताया कि रविकांत ने  एक लाख रुपये पर प्रतिदिन एकहजर रुपया सूद के रूप में वसूल करते थे। घटना के बाद से इलाक़े में दहशत कायम है।

              वही  खाजेकलां थाना पुलिस घटना स्थल पहुचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। वही घायल को अस्पताल रवाना कर दिया गया है। वही खुरेजी की यह घटना में प्रथमदृष्टया  सूद के पैसे के विवाद का परिणाम जान पड़ता है।

Comments are closed.