बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Big News (वीडियो) रोहतास में अपराधियों का तांडव जारी, सरेआम बेटियों के सामने ही पिता की हत्या

297

रंजन सिंह, संवाददाता, रोहतास

पटना Live डेस्क। रोहतास में अपराधियों का तांडव जारी है।शुक्रवार यानी आज सुबह दिन दहाड़े सासाराम में एक युवक को अपराधियो ने गोली मार दी। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना तिलौधू थाना के लेवरा गांव की है। मृतक अरूण महतो लेवरा का ही निवासी था। वारदात के बारे मे बताया जाता है कि आज अरूण महतो अपने बेटियों को बाईक से स्कूल छोडने जा रहा था कि पहले से घात लगाये अपराधियो ने उसे गोली मार दी। दो मासूम बेटियों के सामने ही पिता की गोली मार कर हत्या कर अपराधी फरार हो गये। मामले मे बताया जाता है की मृतक अरूण महतो को अपने गाँव मे ही कुछ लोगो से विवाद चल रहा था। जिसको लेकर पहले भी दो बार उसपर हमला हो चुका था। लेकिन इसबार अरूण की किस्मत अच्छी नही थी और उसकी हत्या कर दी गयी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वही गांवो को ही लोगो को आरोपी बनाया गया है। वही मृतक के चाचा ने ब्रह्मदेव सिंह बताया कि

Comments are closed.