बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

नालंदा में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 4 लड़कियों की मौत

938

पटना Live डेस्क। बिहार में एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया है। नालंदा जिले में अभी-अभी डूबने से 4 लड़कियों की मौत हो गई है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। नदी किनारे लोगों की भीड़ जुट गयी है। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
बताया जाता है कि नालंदा में उस समय अफरातफरी मच गई, जब धनायन नदी में नहाने के दौरान चार लड़कियों की डूबने से मौत हो गई है। घटना सरमेरा थाना क्षेत्र के गोपालपुर कादीचक गांव के समीप धनायन नदी में हुई है। लड़कियां नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गईं। उन्हें नदी की गहराई का अंदाजा नहीं रहा। इसके बाद अनहोनी की घटना हो गई। नदी किनारे लोगों की भीड़ लग गई है।
गौरतलब है कि इसी तरह की दर्दनाक घटना बेगूसराय में हो गई थी। बेगूसराय के मटिहानी थाना क्षेत्र में कल चार युवक नहाने के दौरान गंगा नदी में डूब गये थे। इसमें एक को स्थानीय लोगों ने किसी तरह बचाया। लेकिन बाकी के तीन दोस्तों का पता नहीं चल सका था। यह हादसा खोरमपुर पंचायत के चकौर गंगाघाट पर हुआ था। नहाने के दौरान सबसे पहले 18 वर्षीय रिशु डूबने लगा था। उसे बचाने के लिए बारी-बारी से सभी दोस्त गहरे पानी की तरफ बढ़ गये। किसी को भी पानी की गहराई का अंदाजा नही लगा, जिससे सभी डूबने लगे। शोर होने पर वहां स्नान कर रहे लोग पहुंच गए। इनमें से एक गौरव को लोगों ने बचा लिया, लेकिन बाकी के तीन डूब गये। डूबने वालों में रिशु के अलावा 16 वर्षीय किशन व 17 वर्षीय अनुराग थे।

Comments are closed.