बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Big Breaking(Exclusive वीडियो) बिहार के फारबिसगंज में सवारियों से भरी बस और जेसीबी में भीषण टक्कर, 6 लोगो दर्दनाक मौत, दर्ज़नो घायल

423

पटना Live डेस्क। बिहार के अररिया जिले से एक बड़ी खबर मिल रही है। मिली जानकारी के अनुसार अररिया के नरपतगंज फारबिसगंज फोरलेन के पंचगछिया चौक के पास सवारियों से भरी एक बस की जेसीबी से भीषण टक्कर में 6 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई है। वही दर्ज़नो लोग घायल बताए जा रहे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण सड़क हादसे के बाद कोहराम मच गया और फिर चीखो पुकार मच गई।                                   यह दर्दनाक हादसा सोमवार की देर शाम तकरीबन साढ़े सात बजे नरपतगंज थाना अंतगर्त पचगछिया के समीप NH-57 पर हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जेसीबी और मिनी बस के आमने सामने की जोरदार टक्कर में जेसीबी पलट गई वही बस में सवार 3 महिलाएं एक बच्चे समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।टक्कर की शिकार मिनी बस सोमवार की शाम फारबिसगंज से सुपौल के लिए चली थी। नरपतगंज बस स्टैंड से करीब पांच किमी पहले विपरीत दिशा से आ रहे जेसीबी से बस आमने सामने की टक्कर हो गई।

अबतक मिली जानकारी के अनुसार 25 लोग घायल हुए हैं। सभी मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पायी है। एक महिला मृतक नरपतगंज की मधुरा पश्चिम पंचायत की सोनी देवी पति सुधीर दास है व एक मृतक जेसीबी का चालक बताया जा रहा है। घटना के बाद नरपतगंज अस्पताल में चीख पुकार सी मची हुई है।मरने वालों में नरपतगंज और सुपौल के मधुबनी क्षेत्र के हैं। देखिए घटना स्थल का वीडियो

 

Comments are closed.