बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

नशे में धुत्त जहनबाद लोजपा जिला अध्यक्ष जुआ खेलते 9 साथियों संग गिरफ्तार, शराब की बोतले भी बरामद, भेजा गया जेल

227

पटना Live डेस्क। जहानाबाद पुलिस ने छोटी दीवाली की रात यानी बुधवार रात नशे में धुत्त लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाअध्यक्ष हेमंत शरण को उनके 9 साथियों के साथ जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर लिया। नगर थाना पुलिस गुप्त सूचना मिलने पर कृष्णापुरी मुहल्ले से बुधवार की मध्यरात्री को लोजपा के दबंग छवि के नेता 33 वर्षीय हेमंत शरण उर्फ कुंदन शर्मा को उसके अन्य 9 साथियों के साथ जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 7 हजार रुपयों के साथ दो बोतल शराब भी बरामद किया गया है।मौके से कई मोबाइल,सिगरेट व अन्‍य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया। गिरफ्तारी के बाद इनका ब्रेथ एनलाइजर टेस्ट कराया गया। इस टेस्ट के बाद सबके नशे में होने की पुष्टि हो गयी। गिरफ्तारी के बाद जहानाबाद जिलाध्यक्ष ने अपनी पहुंच और नेता होने का पूरा धौंस दिखाया लेकिन पुलिस पर इसका असर नहीं हुआ।

                      गिरफ्तार कुंदन शर्मा मूल रुप से जहानाबाद जिले के भारथू पंचायत अंतर्गत नंदना गांव का रहने वाला है जिसका अपना मकान घोसी प्रखंड मुख्यालय में भी है। गिरफ्तार हेमंत शरण उर्फ कुंदन का लंबा आपराधिक इतिहास भी रहा है तथा उसपर कई आपराधिक मामले पूर्व से भी दर्ज है। कई मामलों में वह जेल यात्रा कर चुका है।


सूत्रों के अनुसार प्रदेश लोजपा ने अपने एक जिालाध्यक्ष की इस करतूत और कारनामें को काफी गंभीरता से लिया है। प्रदेश लोजपा सूत्रों के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य के मंत्री पशुपति कुमार पारस अभी दिल्ली में हैं जिनके पटना वापस आने के तुरंत बाद ही इस मामले पर कोई ठोस निर्णय ले लिया जाएगा।

 

 

Comments are closed.